Live
Search
Home > मनोरंजन > 17 फ्लॉप फिल्मों के बाद हार मान चुका था यह एक्टर, फिर बिग बी के 10 शब्दों ने बदल दी जिंदगी; जानिए कौन है वो

17 फ्लॉप फिल्मों के बाद हार मान चुका था यह एक्टर, फिर बिग बी के 10 शब्दों ने बदल दी जिंदगी; जानिए कौन है वो

Abhishek Bachchan: सिनेमाई दुनिया का एक ऐसा एक्टर, जो कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद हताश हो गया था और एक्टिंग छोड़ना चाहता था. लेकिन फिर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने थामा हाथ और बदल गई उसकी जिंदगी. जानिए कौन है वो एक्टर.

Written By: Kamesh Dwivedi
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-05 12:34:04

Mobile Ads 1x1

बॉलीवुड की दुनिया के शहंशाह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे एक्टर का हाथ थामा, जो फिल्मी दुनिया से निराश हो गया था.  लगातार 17 फ्लॉप फिल्मों के बाद लगा कि वह गलत लाइन में आ चुका है. फिर बिग बी ने कहे ऐसे शब्द कि बदल गई उस एक्टर की जिंदगी और आज वह अपने सधे हुए अभिनय के लिए जाना जाता है. चलिए एक नजर डालते हैं उस एक्टर पर और जानेंगे कि आखिर बिग बी ने ऐसा क्या कहा. 

कौन है वो अभिनेता?

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की. अभिनेता को करियर के शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे होने के नाते अभिषेक की हमेशा अपने पिता से तुलना और शुरुआती वर्षों में लगभग 17 फ्लॉप फिल्मों की वजह से वो परेशान हो गए थे. बात यहां तक पहुंच गई कि अभिषेक ने फिल्में छोड़ने का फैसला कर लिया, लेकिन फिर अमिताभ बच्चन ने उन्हें प्रेरित किया. 

अभिषेक बच्च ने बिग से साझा की अपनी समस्या

गलाट्टा प्लस से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने अपने मु्श्किल दिनों के संघर्ष को अपने पिता अमिताभ बच्चन से साझा किया था. उन्होंने बिग बी से कहा कि शायद उनसे गलती हो गई है और वह एक्टिंग के लिए नहीं बने हैं. उन्होंने पूरी कोशिश की. हर तरह की फिल्में कीं और अलग-अलग फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया, लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी. उन्हें लगा कि अब खुद से ईमानदार होने का समय आ गया है और शायद उन्हें कोई और रास्ता चुनना चाहिए.

बिग बी के 10 शब्दों ने बदली अभिषेक की जिंदगी

यह सब सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मैंने तुम्हें हार मानने वाला नहीं बनाया है, इसलिए लड़ते रहो.’ इन शब्दों ने अभिषेक बच्चन की जिंदगी ने चमत्कार ला दिया और वह पूरी तरह बदल गए. आज वह शानदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं. 

एक नजर अभिषेक बच्चन के फिल्मी करियर पर

अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हो गई. इसके बाद उनकी लगभग 12 और फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं. 2004 में ‘धूम’ से अभिषेक के करियर में बदलाव आया. उसी साल, ‘युवा’ के लिए उन्हें समीक्षकों से खूब सराहना मिली. अगले कुछ वर्षों में, उन्होंने ‘दस’, ‘धूम 2’, ‘युवा’, ‘ब्लफमास्टर’ और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों में सफलता हासिल की. ​​इन दिनों एक्टर ओटीटी पर भी धमाल मचा रहे हैं. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > 17 फ्लॉप फिल्मों के बाद हार मान चुका था यह एक्टर, फिर बिग बी के 10 शब्दों ने बदल दी जिंदगी; जानिए कौन है वो

Written By: Kamesh Dwivedi
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-05 12:34:04

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS