Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने बेहतरीन अदाकारी और मॉडलिंग से अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई. उन्होंने एक्टिंग करियर में जबरदस्त काम किया, जिसके कारण उनका नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में गिना जाता है. हालांकि शादी के बाद से वे कम काम करती हैं लेकिन जब भी बड़े पर्दे पर नजर आती हैं अपनी अलग ही छाप छोड़ती हैं. उनकी दमदार एक्टिंग के कारण फैंस उन्हें देखना चाहते हैं.
यूजर ने अभिषेक बच्चन को किया टैग
कुछ समय पहले ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 रिलीज हुई थी और ऐश्वर्या की अदाकारी की हर तरफ तारीफ हो रही थी. उस वक्त यूजर्स ने ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया था. एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन को टैग करते हुए लिखा था कि आपको ऐश्वर्या राय को फिल्मों के लिए साइन करने देना चाहिए. उन्हें और फिल्मों में काम करने देना चाहिए और आपको आराध्या का ध्यान रखना चाहिए.
अभिषेक ने दिया जवाब
यूजर के इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुए लिखा, ‘उन्हें साइन करने दो, सर उसे किसी भी चीज के लिए मेरी परमिशन लेने की जरूरत नहीं है. खासकर उन चीजों के लिए जो उन्हें प्यारी है.’
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर के साथ नजर आई थीं. इसेक बाद ऐश्वर्या ने दो साउथ फिल्मों में काम की थी. एक्ट्रेस को मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में देखा गया था. इसके बाद से फैंस ऐश्वर्या राय की अगली फिल्म के लिए इंतजार कर रहे हैं. वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं.