12
Relationship story : सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को टीवी की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिना जाता है. हालांकि, उनके करीबी दोस्त अबू मलिक ने हाल ही में खुलासा किया कि ‘बिग बॉस 13’ की शुरुआत में सिद्धार्थ, शहनाज से जुड़ने में हिचकिचा रहे थे. उन्हें लगता था कि शहनाज की जनरल नॉलेज कम है, लेकिन धीरे-धीरे उनकी मासूमियत ने सिद्धार्थ का दिल जीत लिया.
सिद्धार्थ को खटकती थी शहनाज की कम जानकारी
अबू मलिक ने एक यूट्यूब शो (‘माँ कसम’) पर बताया कि सिद्धार्थ अक्सर उनके साथ घर के बाकी सदस्यों के बारे में बात करते थे. सिद्धार्थ ने अबू से कहा था कि असीम रियाज को हिटलर के बारे में नहीं पता और शहनाज को यह भी नहीं पता कि जर्मनी कहां है. सिद्धार्थ ने मजाक में कहा था, अब तुम चाहते हो कि मैं इनसे अपना नाम जोड़ूं?
शहनाज की सादगी ने जीता सिद्धार्थ का दिल
भले ही शुरुआत में सिद्धार्थ को शहनाज की कम जानकारी अजीब लगी, लेकिन धीरे-धीरे शहनाज की मासूमियत और उनके प्यार ने सिद्धार्थ का दिल जीत लिया. शहनाज ने घर के अंदर खुलकर सिद्धार्थ के लिए अपनी पसंद जाहिर की थी. उनकी चुलबुली बातों और मासूमियत ने शो का माहौल हल्का कर दिया और यहीं से ‘सिडनाज’ के सफर की शुरुआत हुई.
बिग बॉस के बाद भी बना रहा गहरा रिश्ता
सिद्धार्थ शुक्ला ने ‘बिग बॉस 13’ का खिताब जीता, लेकिन उनके और शहनाज के बीच का रिश्ता शो खत्म होने के बाद भी बरकरार रहा. हालांकि उन्होंने कभी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे. सितंबर 2021 में सिद्धार्थ के अचानक निधन के बाद शहनाज पूरी तरह टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा सिद्धार्थ को अपना गुरु और मार्गदर्शक माना.