इंडिया न्यूज, मुंबई:
Actor Hemant Birje बॉलीवुड अभिनेता हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी कार हादसे का शिकार हो गए हैं। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। उनकी बेटी भी कार में सवार थी। हालांकि बेटी को कोई चोट नहीं आई है। कल रात मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। शिरगांव पुलिस के अनुसार कपल पवना अस्पताल में भर्ती है।
हेमंत बिरजे को कभी बॉलीवुड का ‘टार्जन’ कहा जाता था, लेकिन आज के टाइम में वह गुमनामी में जी रहे हैं।। बिरजे ने मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम भी किया है। उसी टाइम निर्देशक बब्बर सुभाष ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए में रोल के लिए कहा था। हेमंत कैमरे के आगे खड़े होने के लिए तैयार हो गए और इस तरह उनकी फिल्मों में एंट्री हो गई। इस फिल्म से उन्होंने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं।
हेमंत सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े सितारों के साथ कई फिल्मों में नजर आए थे। 1985 में आई एडवेंचर्स आफ टार्जन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हेमंत के जीवन में कुछ दौरा ऐसा आया कि जब नए सितारे बड़े पर्दे पर छाने लगे तो लोग उन्हें भूलने लगे। इसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा में ही नहीं आए। नतीजा यह हुआ कि उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी और हालात इस कदर हो गए 2016 में वह बेघर हो गए। जिस घर में वह रह रहे थे, उसके मालिक ने उन्हें बाहर कर दिया था। (Actor Hemant Birje)
Also Read : Anupamaa Upcoming Big Twist 8 january 2022 Episode मालविका की शादी के बारे अनुज करेगा खुलासा
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.