इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के क्यूट और पॉज़िटिव जेस्चर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. यह वीडियो चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी का है. इसमें एक छोटे बच्चे के डांस को देखकर पूजा उसे ओवरशैडो नहीं करतीं बल्कि उसकी हौसला-अफजाई करती हुई नजर आती हैं.
तमिल फिल्म ‘कूली’ के गाने ‘मोनिका’ पर पूजा हेगड़े और एक छोटे से लड़के का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया की नई सनसनी बन गया है. इस वीडियो में जहां पूजा अपने हिट गाने पर स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं, वहीं अचानक मंच पर आया यह बच्चा अपनी धमाकेदार एनर्जी से सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाता है, जिस पर पूजा भी खुश होती हुई नजर आती हैं.
इस वीडियो में क्या है खास?
चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी में एक कल्चरल इवेंट के दौरान पूजा हेगड़े ‘मोनिका’ गाने पर परफॉर्म कर रही थीं. उस वक्त एक छोटा लड़का, हाफ पैंट और सस्पेंडर्स में, स्टेज पर आता है और गाने के कोरियोग्राफ्ड स्टेप्स, खासकर सौबिन शहीर वाले सिग्नेचर मूव्स, हूबहू करके दिखाने लगता है. उसकी एक्सप्रेशन्स, टाइमिंग और कॉन्फिडेंस इतने जबरदस्त होते हैं कि ऑडियंस की नजरें सीधे उसी पर टिक जाती हैं.
वीडियो में पूजा बीच-बीच में रुककर लड़के को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती नजर आ रही हैं. इसके अलावा अभिनेता और डांसर जफर सादिक भी साथ में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. जफर सादिक कमल हासन और लोकेश की फिल्म विक्रम में अपनी भूमिका के लिए मशहूर हैं और लड़के के गुरु प्रतीत होते हैं.
पूजा हेगड़े की रिएक्शन हुआ वायरल
वीडियो में साफ दिखता है कि पूजा शुरुआत में बच्चे के मूव्स देखकर हैरान हो जाती हैं, फिर मुस्कुराते हुए उसके साथ डांस करने की कोशिश करती हैं. कई बार वह खुद एक कदम पीछे हटकर उस बच्चे को पूरे स्टेज का स्पॉटलाइट लेने देती हैं, जैसे वह जानबूझकर उसे शाइन करने का मौका दे रही हों. क्लिप के आखिर में पूजा उसे थम्स-अप और स्माइल के साथ अप्रिशिएट करती नजर आती हैं, जिसे फैन्स ने काफी पॉजिटिव जेस्चर माना है.
इंटरनेट की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया. वीडियो में लोग बच्चे के डांस मूव्स की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूज़र्स ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि पहले लोग ‘मोनिका’ में सौबिन शहीर के डांस से शॉक्ड थे और अब इस बच्चे ने सबको और ज्यादा चौंका दिया है. कमेंट्स में “Boy rocked, pooja shocked”, “He literally ignored Pooja”, “He stole Monica song from Pooja Hegde” जैसे रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं, वहीं लोग पूजा के पॉज़िटिव बिहेवियर की भी खूब तारीफ कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने बच्चे को लाइमलाइट में आने का मौका दिया.