India News (इंडिया न्यूज), Sonnalli Seygall Pregnancy: ‘प्यार का पंचनामा 2’ में अपने अभिनय के लिए मशहूर लोकप्रिय अभिनेत्री सोनल सहगल (Sonnalli Seygall) ने 7 जून 2023 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आशीष सजनानी (Ashesh L Sajnani) से शादी की। अब शादी के एक साल बाद अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो नौवें महीने में क्या खा रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसके फायदों के बारे में भी बताया है। लेकिन लोग उनकी पोस्ट देखकर हैरान हो गए हैं।
अपनी प्रेग्नेंसी में इन चीजों का सेवन कर रहीं हैं सोनाली सहगल
आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की है। जहां उन्होंने हाथ में घी का डिब्बा पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही वो पंचगव्य घी खा रहीं हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “इसका स्वाद अच्छा नहीं होता। लेकिन इसके कई फायदे हैं। ये घी गाय के दूध, गोबर, घी और मूत्र से बनता है।”
इसके साथ ही अगली पोस्ट में उन्होंने पंचगव्य का मतलब समझाया और इसके फायदे गिनाए। इसका सेवन करने से मानसिक और शारीरिक शक्ति अच्छी रहती है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं।
योगा करते वीडियो करती हैं शेयर
दरअसल, सोनाली प्रेग्नेंसी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अपनी योगा की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह मां बनने के लिए तैयार हैं। उन्हें बिल्कुल भी डर नहीं है। इसके अलावा उन्होंने नेस्टिंग फेज के बारे में भी बात की। बता दें कि एक्ट्रेस ने जून 2023 में शादी की थी, उसके बाद 16 अगस्त को उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। अब एक्ट्रेस दिसंबर 2024 में बच्चे को जन्म देने वाली हैं।