Live
Search
Home > मनोरंजन > बिना किसी प्लान के मिनटों में लिखा गीत, बन गया रोमांस का सबसे बड़ा एंथम; क्या है गाने का नाम?

बिना किसी प्लान के मिनटों में लिखा गीत, बन गया रोमांस का सबसे बड़ा एंथम; क्या है गाने का नाम?

Ae Dil Hai Mushkil Song Secrets: साल 2016 में एक गाना रिलीज हुआ, जिसे बिना मन के लिखा गया था. लेकिन वह सबसे चर्चित सॉन्ग में से एक बन गया है. क्या है गाने का नाम और इसके पीछे की कहानी.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 30, 2026 14:07:54 IST

Mobile Ads 1x1

Ae Dil Hai Mushkil Song Behind Story: फिल्मी दुनिया में किसी भी गाने के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प होती है. ऐसा ही एक सॉन्ग बड़ी जल्दबाजी में लिखा गया था, लेकिन वह रोमांस को सबसे बड़ा एंथम बन गया. इस गाने को आवाज दी थी मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने. चलिए जानते हैं गाने के बारे में. 

क्या है गाने का नाम? 

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का है. ये गाना फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ही है. इस गीत को संगीतबद्ध किया था प्रीतम दा ने. वहीं इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे. सिंगर अरिजीति सिंह द्वारा गाए गए इस गाने का साउंड डिजाइन डीजे फुकन, सन्नी एम.आर. ने किया था. 

कैसे लिखा गया गाना?

‘ऐ दिल है मुश्किल’ के टाइटल ट्रैक के पीछे की कहानी गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में बताया था. गीतकार ने बताया शाम को प्रेंजेटेशन था और उन्हें करण जौहर को गाना सुनाना था. जब वह कार से इवेंट में शामिल होने जा रहे थे, तभी प्रीतम दा ने उन्हें गाने की धुन दी और गीत लिखने को कहा. बाद में अमिताभ भट्टाचार्य ने कार के पीछे सीट पर बैठकर यूं ही कुछ लाइने लिखीं. फिर जाकर करण जौहर को सुनाया और उन्हें पसंद आया. इस पर गीतकार ने करण जौहर से पूछा कि क्या वह इस गाने को लिख लें? तो करण जौहर ने कहा कि लिखा तो  है. ये कितना अच्छा गाना है. 

फिल्म के बारे में 

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन करण जौहर ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो अयान (रणबीर कपूर) की सच्चे प्यार की तलाश अधूरी ही रह जाती है. क्योंकि अलीज़ेह (अनुष्का शर्मा) उसके प्यार का जवाब नहीं देती. अपनी इस यात्रा में, वह कई लोगों से मिलता है जो उसे एकतरफा प्यार की ताकत का एहसास कराते हैं.

MORE NEWS