India News (इंडिया न्यूज़), Akshay Raveena  दिल्ली: प्यार में तकरार तो आम बात है, लेकिन यहां बॉलीवुड में इसका अलग ही नजारा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में तकरार होने के बाद भी कुछ सितारे साथ काम करने से जरा भी नहीं कतराते हैं। और ऐसा ही नजारा एक नहीं बल्कि कई बार देखा गया है। जो सितारे कई सालों तक आपस में बात नहीं करते वही फिल्म में एक साथ शूट करते जरूर दिखते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा बीते दिनों अक्षय कुमार और रवीना टंडन की बीच दिखा। अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 में रवीना टंडन भी नजर आ रही है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे शामिल है, लेकिन वीडियो में अक्षय के साथ रवीना टंडन की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा हुआ है। सबके होंठों पर एक ही सवाल है, अखिर ये जोड़ी एक साथ काम करने के लिए मानी कैसे।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रिश्ता

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को इसके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते थे। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है। जानकारी के मुताबिक अक्षय और रवीना एक दूसरे से प्यार किया करते थे। और दोनों के बीच इतना प्यार था कि अक्षय ने रवीना से सगाई भी की थी। लेकिन अक्षय के धोखे के चलते रवीना ने उन्हें छोड़ दिया था। दोनों के बीच काफी तकरार भी हुई थी। उस दौरान दोनों एक फिल्म में साथ में शूट कर रहे थे। जिसकी शूटिंग को पूरा करने के लिए रवीना को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

अक्षय कुमार ने कबुले अपने अफेयर्स

एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपना रिश्ता शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के साथ स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि हां मेरा दोनों के साथ अफेयर चला था। अक्षय से मिले धोखे के बाद रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी की और वही शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से लेकिन उसके बाद भी अक्षय कुमार का नाम कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया था। हालांकि बाद में उन्होंने भी ट्विंकल खन्ना से शादी कर अपना घर बसाया था।

 

ये भी पढ़े –