Live
Search
Home > मनोरंजन > AI ने बदली ‘धुरंधर’ की कास्ट: एसपी चौधरी बने सलमान खान, गोविंदा के लुक ने बटोरीं सुर्खियां

AI ने बदली ‘धुरंधर’ की कास्ट: एसपी चौधरी बने सलमान खान, गोविंदा के लुक ने बटोरीं सुर्खियां

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का एक AI वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 90 के दशक के सितारों सलमान, शाहरुख और अक्षय को फिल्म के किरदारों में दिखाया गया है. फैंस दिव्या भारती और गोविंदा के लुक को खूब पसंद कर रहे है. वहीं,असली सीक्वल 19 मार्च को रिलीज होगा.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 16, 2026 19:09:40 IST

Mobile Ads 1x1
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर तहलका मचा दिया है.  फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो वायरल हो रहा है.  इस वीडियो में यह दिखाया गया है कि अगर यह फिल्म आज के बजाय 90 के दशक में बनी होती, तो उस दौर के सुपरस्टार्स इन किरदारों में कैसे नजर आते.  इस डिजिटल कल्पना ने फैंस को पुरानी यादों में खोने पर मजबूर कर दिया है. 
 

सलमान, शाहरुख और अक्षय का दिखा ‘स्वैग’

इस वायरल वीडियो में AI ने आज के एक्टर्स को 90 के दशक के दिग्गज सितारों से बदल दिया है.  इसमें संजय दत्त को हमजा (रणवीर सिंह), शाहरुख खान को रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और अक्षय कुमार को मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के रूप में दिखाया गया है.  वहीं सलमान खान एसपी चौधरी और सुनील शेट्टी अजय सान्याल के अवतार में नजर आ रहे है.  इस कास्टिंग में दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती को भी शामिल किया गया है, जिन्हें ‘येलीना’ के किरदार में देखकर फैंस भावुक हो गए. 
 

गोविंदा के रोल पर छिड़ी बहस, सीक्वल का बढ़ा इंतजार

वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा गोविंदा की हो रही है, जिन्हें जमील जमाली (राकेश बेदी) के रोल में दिखाया गया है.  इसे देखकर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे है, कुछ का कहना है कि गोविंदा इतने छोटे रोल के बजाय लीड रोल निभाते. इस बीच, फिल्म के असली सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर भी उत्साह चरम पर है. यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, जहां बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा.  

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > AI ने बदली ‘धुरंधर’ की कास्ट: एसपी चौधरी बने सलमान खान, गोविंदा के लुक ने बटोरीं सुर्खियां

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 16, 2026 19:09:40 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS