Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों गानों और फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. पवन सिंह का अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक और 10 करोड़ की एलिमनी को लेकर मामला इस समय काफी ज्यादा सुर्खियों में है. वहीं अब इसी विवाद को लेकर पवन सिंह के चाचा और गुरु अजीत सिंह (Ajit Singh) ने अक्षरा सिंह (Akshara Singh) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
पवन सिंह के चाचाअजीत सिंह ने लगाया अक्षरा सिंह पर गंभीर आरोप (Ajit Singh Serious Allegations On Akshara Singh)
दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के चाचा और गुरु अजीत सिंह (Ajit Singh) कह रहे हैं कि अक्षरा सिंह की वजह से ज्योति सिंह का घर टूट रहा है. अजीत सिंह दावा कर रहे हैं कि अक्षरा सिंह की वजह से ही ज्योति (Jyoti Singh) और पवन सिंह के रिश्ते में दरार आई. वायरल वीडियों में आप देख सकते हैं कि अजीत सिंह बार-बार कहते हैं दिख रहे हैं कि “ज्योति सिंह अक्षरा सिंह की वजह से ही बर्बाद हुई हैं.” अजीत सिंह का कहना है कि अगर अक्षरा सिंह बीच में नहीं आतीं तो आज हालात कुछ और होते. पवन सिंह के चाचा अक्षरा सिंह का यह बयान पूरा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के फैंस के बीच भी जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रहे हैं, कुछ लगो अक्षरा सिंह का सपोर्ट कर रहे है, तो कई पवन सिंह के साथ भी है.
अक्षरा सिंह के बयान से बड़ा विवाद (Akshara Singh On Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce Controversy)
हाल ही में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) को सपोर्ट करती नजर आ रही थीं. दरअसल, जब अक्षरा सिंह से 10 करोड़ की एलिमनी डिमांड पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा था कि शादी के बाद लड़की की पूरी जिम्मेदारी पति की होती है और इसलिए एलिमनी उसका हक है. अक्षरा सिंह ने यहां तक कहा था की इसके लिए तो 10-20 करोड़ क्या, 100 करोड़ भी कम हैं, जो एक लड़की ने सहा है, वो इसके मुकाबले कुछ नहीं है.
क्या है पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता (Akshara Singh Pawan Singh Releation)
बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के अफेयर के चर्चे पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में छाए हुए है. साल 2015 से 2018 तक यानी 4 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया है. दोनों की लव स्टोरी एक फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी, हालांकि, 2018 में पवन सिंह (Pawan Singh) द्वारा ज्योति सिंह से शादी करने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और इस पर बड़ा विवादित खड़ा हुआ रिश्ता टूटने के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर धोखेबाजी, मारपीट और करियर बर्बाद करने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं और आज तक दोबार दोनों काभी भी एक साथ नहीं देखें गए. जितना पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता चर्चा में आया, उतनी ही दोनों की दुश्मनी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी