Akshara Singh New Song: होली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इसकी धूम शुरू हो चुकी है और बैक टू बैक नए गाने रिलीज हो रहे हैं. खेसारी लाल यादव , शिल्पी राज के बाद अब अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘होली पे चले गोली’ रिलीज कर दिया गया है. इस होली सॉन्ग में अक्षरा सिंह, फुकरे से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा यानी ‘चूचा’ के साथ जबरदस्त ठुमका लगाती नजर आ रही हैं.
अक्षरा सिंह का यह नया भोजपुरी गाना
वरुण शर्मा और अक्षरा सिंह का यह नया भोजपुरी गाना ‘होली पे चले गोली’ BLive म्यूजिक पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियों में अक्षरा सिंह के साथ वरुण शर्मा की केमिस्ट्री और ऑन-स्क्रीन मस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. गाने के म्यूजिक वीडियो में रंग, गुलाल, डांस के साथ होली का पूरा माहौल दिख रहा है. अक्षरा सिंह सफेद रंग के ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं और हॉट सेक्सी डांस मूव्स दिखा रही है, वहीं वरुण शर्मा अपने मस्ती भरे स्वैग में नजर आ रहे हैं और अक्षरा सिंह की तारिफें कर रहे हैं. दोनों कलाकारों की जबरदस्त एनर्जी और देसी स्टाइल फैंस का दिल जीत रहा है. गाने के बोल और म्यूजिक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों की जमकर तारीफें कर रहे हैं. गाने को रिलीज हुए 2 दिन हुए और अब तक इस पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. भरभरके कमेंट और लाइक कर रहे हैं. फैंस इस गाने पर रील भी बना रहे हैं और अपने स्टेट्स पर भी जमकर शेयर कर रहे हैं.
गाने की टीम के बारे में
बता दें इस नए भोजपुरी गाने ‘होली पे चले गोली’ को अक्षरा सिंह ने ही अपनी अवाज दी है और लिरिक्स अज़ीम शिराज़ी ने लिखें और म्यूजिक विक्रम मॉन्ट्रोज़ है. गाने को कंपोज विक्रम मॉन्ट्रोस ने किया है. गाने के निर्माता वर्षा कुकरेजा और सूरज सिंघ.