Bhojpuri Highest-Paid Actresses: भोजपुरी इंडस्ट्री की हसिनाएं आज के समय में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस कम नहीं हैं, उन्हें अपनी मेहनत और बेहतरीन अदाकारी के दम पर आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दमदार पहचान बनाई हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह और मोनालिसा जैसे नाम शामिल हैं, लेकिन इनमें से कौन सी एक्ट्रेस सबसे ज्यादा फीस लेती हैं? और इंडस्ट्री में काफी ज्यादा डिमांड में है? आइये जानते हैं यहां.
अक्षरा सिंह (Akshara Singh)
भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की चर्चा भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका तक हो चुके हैं. अक्षरा ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म सत्यमेव जयते से अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. लोग उनकी अवाज के भी दीवाने हैं, उनके गाए हुए गाने यूट्यूब पर सुपरहिट हो जाते हैं.अक्षरा सिंह ने रवि किशन, पवन सिंह और खेसारी लाल समेत कई बड़े सितारों के साथ फिल्में की हैं. अब वो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस है. अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख रुपये बतौर फीस लेती हैं. वहीं ज शो के लिए 4-5 लाख रुपये चार्ज करती हैं
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)
रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और वो सेकेंड हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं, उन्होंने अपने जलवो और अदाओं से लोगों को खूब दीवाना बनाया है. लोगो उनकी अदाकारी के दीवाने हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक फिल्म में काम करने के लिए रानी चटर्जी 25 से 30 लाख रुपये फीस लेती है. स्टेज शो के लिए वो 3 से 5 लाख रूपये चार्ज करती है.
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)
2014 में आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से डेब्यू कर इंडस्ट्री में खूब तहलका मचाया था और इंडस्ट्री में उनका तगड़ा बोलबाला हो गया था. इसके बाद आम्रपाली ने लगातार बैक टू बैक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार पहचान बनाई और आज इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं. स्टेज शो के लिए वो 80 हजार से 1 लाख रुपये लेती है.
मोनालिसा (Monalisa)
भोजपुरी सिनेमा में आइटम क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है. उन्होंने भओजपुरी से लेकर हिंदि टीवी इंडस्ट्री में भी अच्छी पहचान बनाई है. मोनालिसा एक भोजपुरी फिल्म के लिए 7 से 10 लाख रुपये फीस लेती है. वहीं स्टेज शो के लिए 1-2 लाख रुपये चार्ज करती है. इसके अलावा हिंदी टीवी सीरियल में एक एपिसोड का 40 से 50 हजार रुपये तक लेती है
काजल राघवानी (Kajal Raghwani)
एक्ट्रेस काजल राघवानी भी भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल एक फिल्म में काम करने के लिए 10 से 15 लाख रुपये फीस लेती हैं और वहीं स्टेज शो के लिए वो 1 से 2 लाख चार्ज करती हैं. काजल ने खेसारी, पवन सिंह और रवि किशन समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया है और लोग एक्ट्रेस की खूबसूरती के साथ उनकी अदाकारी को भी बेहद पसंद करते हैं.