Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की फिल्म ‘भूत बंगला’ देखने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. अब मेकर्स ने रिलीज डेट टाल दी है और नई तारीख का ऐलान कर दिया है. साथ ही फिल्म के पेड प्रीव्यू को लेकर भी जानकारी साझा की है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘धुरंधर : द रिवेंज’ फिल्म का खौफ कहिये या फिर मेकर्स की कोई और स्ट्रैटजी. डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट को और आगे बढ़ा दिया गया है. ताजा अपडेट के मुताबिक अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ अब 16 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है. इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैन्स का इंतजार अब बढ़ गया है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म 16 मार्च की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में मौजूद रहेगी. इससे पहले मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ को 10 अप्रैल को रिलीज करने का एलान किया था.
एकता कपूर ने साझा किया पोस्ट
14 साल बाद साथ आ रहे अक्षय और प्रियदर्शन
यह फिल्म पुरानी यादों को ताजा करती है क्योंकि यह 14 साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड के निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की वापसी का प्रतीक है. यह जोड़ी इससे पहले ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी है.
फिल्म के बारे में
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, असरानी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा) और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने साथ में मिलकर प्रोड्यूस किया है.