Akshay Kumar: एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. अक्षय कुमार फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी जॉनर में लौट रहे हैं. प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस बालाजी फिल्म्स पैसा लगा रहा है. फिल्म को लेकर खासा बज बन चुका है. इसी बीच अक्षय कुमार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वहीं बहुत से लोग अक्षय के इस प्रमोशन को अजीब बता रहे हैं.
अक्षय कुमार की वीडियो में क्या है?
दरअसल अक्षय कुमार इन दिनों भूत बंगला को लेकर बिजी हैं. भूत बंगला की रिलीज को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं. इसी फिल्म के प्रमोशन को लेकर अक्षय कुमार की एक और वीडियो सामने आई है. इस वीडियो में अक्षय कुमार एक इंसान को लेकर चल रहे हैं, जिसके सिर नहीं है और वो एक्टर से बातें भी कर रहा है. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘भाई साहब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सिर पैर की बातें करने लग गए’.
Bhaisahab se ek sawal kya puchh liya, bina sar-pair ki baatein karne lag gaye 💀#BhoothBangla in cinemas on 10th April 2026 👻#HorrorComedy #BhoothBanglaOn10thApril pic.twitter.com/YyafggAYLx
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 28, 2026
वीडियो में अक्षय कुमार सिरकटे से पूछते हैं कि ‘एक बात बताओ क्या भूत-वूत होते हैं’. इस पर सिरकटा कहता है कि ‘पता नहीं लेकिन जब से मैं पैदा हुआ हूं, मेरी मां बोलती थी कि मेरा बाप भूत है और मेरी मां कहती थी कि मेरा बाप भूत है लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा. ये सब अफवाहें हैं और इस पर विश्वास न करें.’
फैंस ने लगाई क्लास
इस वीडियो में सिरकटा ने भगवा रंग का कुर्ता धोती पहना है. उसके गले में रुद्राक्ष की माला था, जिसके कारण एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया कि भाई ये क्या बक** करता रहता है तू, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बिना सिर पैर की बातें, तो ठीक है, बस बिना सिर पैर की मूवी न हो. वहीं एक ने लिखा कि भूत को भगवा कपड़े पहनाने जरूरी थे क्या? वहीं एक अन्य ने लिखा कि ‘इसमें भगवा ही क्यों, किसी पादरी और मौलवी का कपड़ा क्यों नहीं पहनाया?