Akshaye Khanna in Mahakali Movie: अभिनेता अक्षय खन्ना अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में वह ‘धुरंधर’ फिल्म में रहमान डकैत की भूमिका से छाए हुए हैं. अब दर्शकों को अक्षय खन्ना का नया अवतार देखने को मिलेगा. अभिनेता पूजा अपर्णा कोल्लुरु द्वारा निर्देशित फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य की भूमिका में दिखेंगे. इस फिल्म के लेखक-निर्माता प्रशांत वर्मा ने शूटिंग की एक तस्वीर साझा की है.
शेयर की अक्षय खन्ना के रोल की तस्वीर
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद , अक्षय खन्ना अपनी पहली तेलुगू फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आने वाले हैं. 28 मार्च को अक्षय खन्ना के जन्मदिन के अवसर पर, फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा ने फिल्म के BTS सीन को शेयर किया, जिसमें अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य के रूप को दिखाया गया है.
Happy Birthday #AkshayeKhanna sir, a true actor who proves that real talent doesn’t need noise. Effortless screen presence, powerful performances, and unmatched class always stand out 🎭🎬
Its an absolute honour working with you. Can’t wait to show the world what we’ve created… pic.twitter.com/xiblaH8voc
— Prasanth Varma (@PrasanthVarma) March 28, 2026
अक्षय खन्ना की तारीफ में लिखा पोस्ट
इस पोस्ट को एक्स पर साझा करते हुए प्रशांत वर्मा ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो अक्षय खन्ना सर. एक सच्चे अभिनेता जो यह साबित करते हैं कि असली प्रतिभा को शोर-शराबे की ज़रूरत नहीं होती. सहज पर्दे पर उपस्थिति, दमदार अभिनय और बेजोड़ क्लास हमेशा अलग दिखती है. आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. दुनिया को यह दिखाने के लिए बेताब हूं कि हमने साथ मिलकर क्या बनाया है.’
फिल्म के बारे में
आगामी फिल्म ‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा के सिनेमाई यूनिवर्स (PVCU) का हिस्सा है. भूमि शेट्टी अभिनीत यह फिल्म इस यूनिवर्स में पहली फीमेल सुपरहीरो को पेश करने जा रही है. फिल्म में अक्षय खन्ना हिंदू पौराणिक कथा के प्रसिद्ध असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म ‘महाकाली’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.