Live
Search
Home > मनोरंजन > BAFTA 2026 में आलिया भट्ट का जलवा, इंटरनेशनल स्टेज पर ‘नमस्ते’ कहकर जीता दुनिया का दिल

BAFTA 2026 में आलिया भट्ट का जलवा, इंटरनेशनल स्टेज पर ‘नमस्ते’ कहकर जीता दुनिया का दिल

लंदन के बड़े BAFTA अवॉर्ड्स 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सबका दिल जीत लिया. जब वह स्टेज पर अवॉर्ड देने आई, तो उन्होंने दुनिया भर के सितारों के सामने 'नमस्ते' कहा और हिंदी में बात की. सोशल मीडिया पर लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे है क्योंकि उन्होंने इतने बड़े विदेशी मंच पर भी भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 23, 2026 15:33:32 IST

Mobile Ads 1x1
मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है.  लंदन में हुए दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड्स में से एक, BAFTA 2026 में आलिया को अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था.  जब आलिया स्टेज पर आई, तो उन्होंने वहां बैठे बड़े-बड़े विदेशी सितारों का स्वागत बड़े प्यार से ‘नमस्ते’  कहकर किया. 
 
आलिया ने अपनी बात की शुरुआत हिंदी में की, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और उनके सम्मान में ज़ोर-ज़ोर से तालियां बजाने लगे. आलिया को इतने बड़े मंच पर बिना किसी झिझक के हिंदी बोलते देख भारतीय फैंस को बहुत गर्व महसूस हो रहा है.  लोग कह रहे है कि अपनी भाषा और संस्कृति को दुनिया के सामने शान से पेश करना ही असली पहचान है. 
 

साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

इस खास मौके पर आलिया ने एक बहुत ही सुंदर साड़ी पहनी थी.  वह अपनी साड़ी और सादगी से विदेशी मीडिया की नजरों में छा गई.  आपको बता दें कि ‘बाफ्टा’ को दुनिया का बहुत बड़ा अवॉर्ड माना जाता है, और ऐसे मौके पर हिंदी का इस्तेमाल करना एक ऐतिहासिक बात है. 



फैंस ने बताया भारत का गर्व

जैसे ही आलिया का यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यह तुरंत वायरल हो गया.  फैंस उन्हें ‘ भारत की शान’  बता रहे है.  लोगों का कहना है कि अक्सर लोग विदेश जाकर अपनी भाषा भूल जाते है, लेकिन आलिया ने इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘नमस्ते’ कहकर सबका दिल जीत लिया. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > BAFTA 2026 में आलिया भट्ट का जलवा, इंटरनेशनल स्टेज पर ‘नमस्ते’ कहकर जीता दुनिया का दिल

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 23, 2026 15:33:32 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS