Live
Search
Home > मनोरंजन > 15वीं सालगिरह पर खास तोहफा, अल्लू अर्जुन का पत्नी स्नेहा को लग्जरी गिफ्ट, 1.81 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज कार

15वीं सालगिरह पर खास तोहफा, अल्लू अर्जुन का पत्नी स्नेहा को लग्जरी गिफ्ट, 1.81 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज कार

Allu Arjun's wife Sneha Reddy's anniversary: अल्लू अर्जुन ने अपनी 15वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी स्नेहा रेड्डी को लग्जरी Mercedes-Benz कार गिफ्ट की है. इस सालगिरह के खास मौके पर कपल का रोमांटिक पल भी सुर्खियों में छाया हुआ है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: March 8, 2026 16:36:44 IST

Mobile Ads 1x1
Allu Arjun’s wife Sneha Reddy’s anniversary: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने 6 मार्च को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई थी. उसी दिन उनके भाई अल्लू सिरिश ने नयनिका रेड्डी से शादी की थी. इस जोड़े ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे संदेश भेजे, जिसमें अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा को 1.81 करोड़ रुपये की एक शानदार कार गिफ्ट में दी है. इसके बदले में स्नेहा ने उन्हें एक प्यारा सा चुंबन दिया है
 
सालगिरह का खास तोहफा

अल्लू अर्जुन ने अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी स्नेहा रेड्डी को मर्सिडीज-बेंज एएमजी सीएलई 53 गिफ्ट की है. रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद में इस कार की कीमत 1.81 करोड़ रुपये से अधिक है.

अभिनेता की टीम द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में अर्जुन और उनके पिता अल्लू अरविंद, स्नेहा को कार की चाबी सौंपते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद स्नेहा अर्जुन के गाल पर प्यार से चुंबन देती हैं और अपने ससुर को गले लगा लेती हैं. अपनी पत्नी को खुश देखकर अर्जुन के चेहरे पर भी मुस्कान छा जाता है.

स्नेहा रेड्डी ने अपने पति के लिए लिखा प्यारा सा नोट

स्नेहा रेड्डी ने अपनी सालगिरह पर अर्जुन के लिए एक बहुत ही प्यारा सा संदेश लिखा है और सिरिश की शादी से पहले की तस्वीरों को उनके साथ शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 15 साल बाद हमने प्यार से भरा जीवन, एक ऐसा परिवार बनाया है जो मेरे लिए सब कुछ ही है, और एक ऐसा घर जो प्यार और स्नेह से भरा है. हर पड़ाव पर मेरे साथी बनने के लिए धन्यवाद. सालगिरह मुबारक” उन्होंने शादी से अर्जुन और उनके बच्चों, अयान और अरहा के साथ तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा, “मेरा सारा दिल यहीं है.

MORE NEWS