Live TV
Search
Home > मनोरंजन > नुकीले नाखून और शरीर पर बाल, अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान; अभिनेता का दिखा अनोखा अंदाज

नुकीले नाखून और शरीर पर बाल, अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान; अभिनेता का दिखा अनोखा अंदाज

Allu Arjun Movie: अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान हो गया है, जिसका पहले नाम AA22xA6 था. मेकर्स ने अभिनेता के बर्थडे पर ये घोषणा की है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-04-08 11:33:55

Mobile Ads 1x1
एटली द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म का शीर्षक आखिरकार रिलीज हो गया है. अभिनेता के 43वें जन्मदिन पर फिल्म के नए पोस्टर और टाइटल को रिवील किया गया है. 

क्या है फिल्म का नाम?

आधिकारिक पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने बताया कि फिल्म का नाम AA22xA6 की जगह अब ‘राका’ होगा. इसके कैप्शन में लिखा है, ‘सीमाओं से परे एक दर्शन के लिए तैयार हो जाइए.’

View this post on Instagram

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

पोस्टर में क्या दिखा?

टाइटल के साथ मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया है. इसमें अल्लू अर्जुन का अनोखा अंदाज नजर आ रहा है. अभिनेता के नाखून नुकीले और शरीर पर बाल हैं, जो दिखा रहा है कि वो किसी जानवर के रूप में नजर आएंगे. साथ ही पोस्टर में दिखा कि अभिनेता के सिर पर बाल नहीं हैं. उनकी एक आंख दिख रही है, जो बहुत कुछ कहती नजर आ रही है. टाइटल और एक्टर का लुक देखकर लग रहा है कि भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसा होने वाला जो कभी नहीं हुआ है. ऐसा कॉन्सेप्ट अभी तक हॉलीवुड में देखन को मिला है, जैसे वोल्वरिन आदि. एक कार्यक्रम में निर्देशक एटली ने बताया था कि फिल्म को आकार देने के लिए टीम अथक परिश्रम कर रही है और रातों की नींद हराम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना का पैमाना ऐसा होगा जिससे दर्शक पूरी तरह से उसमें डूब सकें.

निर्माताओं ने दी थी जानकारी

बीते दिन 7 अप्रैल को फिल्म के निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी किया किया था. जिसमें नुकीले पंजे और एक खुरदुरा, लगभग अलौकिक सा दिखने वाला रूप था. हालांकि इसे लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था. साथ ही जानकारी दी गई थी कि आज यानी 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल रिवील किया जाएगा. 

फिल्म के बारे में 

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और एटली पहली बार एक साथ नजर आएंगे. साथ ही दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में होंगी. खबरों के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदाना , जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इस फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

MORE NEWS