16
Pre Wedding Bash : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और एक्टर अल्लू शिरीष जल्द ही शादी करने जा रहे है. उनकी शादी की रस्में दुबई में एक बेहद शानदार प्री-वेडिंग पार्टी के साथ शुरू हो गई है. अल्लू शिरीष और उनकी मंगेतर नयनिका रेड्डी ने इस खास मौके पर दुबई के समंदर में एक आलीशान याट (Yacht) पर पार्टी दी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. सोशल मीडिया पर इस जश्न के वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे है, जिसमें कपल अपनी खुशी मनाता दिख रहा है.
इस पार्टी की सबसे खास बात ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी की मौजूदगी रही. अल्लू अर्जुन काले और सुनहरे रंग की डिजाइनर शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी स्नेहा भी गुलाबी ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखी. पार्टी में मौजूद मेहमानों ने याट पर खूब मस्ती की और नाच-गाने के साथ इस जोड़े को बधाई दी. एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी इस पार्टी की अंदरूनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें पूरी फैमिली दुबई के बीच क्लब और याट पर एन्जॉय करती नजर आ रही है.
अल्लू शिरीष और नयनिका की यह शादी इसलिए भी खास है क्योंकि वे 6 मार्च को सात फेरे लेंगे. गौर करने वाली बात यह है कि इसी तारीख को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी की सालगिरह भी होती है. नयनिका और शिरीष की सगाई पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, जिसमें चिरंजीवी और राम चरण जैसे बड़े सितारों ने शिरकत की थी. अब फैंस को इस भव्य शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है.