Live
Search
Home > मनोरंजन > 6 मार्च को दूल्हा बनेंगे अल्लू सिरीश: भाई की शादी में नए लुक में दिखे अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा ने लूटी महफिल

6 मार्च को दूल्हा बनेंगे अल्लू सिरीश: भाई की शादी में नए लुक में दिखे अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा ने लूटी महफिल

अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी की शादी की रस्में हैदराबाद में शुरू हो गई है. 'पेली कोडुकु' समारोह में नवविवाहित जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पहुंचकर सबका ध्यान खींचा. कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन और राम चरण भी परिवार सहित शामिल हुए. सिरीश और नयनिका की शादी 6 मार्च को पारंपरिक तरीके से होगी.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 2, 2026 15:53:59 IST

Mobile Ads 1x1
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई, अल्लू सिरीश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है.  उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी है.  रविवार को हैदराबाद में ‘पेली कोडुकु’ (शादी से पहले की एक खास रस्म) का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे भी नजर आए. 
 
शादी की पहली रस्म: पेली कोडुकु

अल्लू सिरीश और उनकी मंगेतर नयनिका रेड्डी की शादी की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई.  हैदराबाद में अल्लू परिवार के घर पर ‘पेली कोडुकु’ रस्म निभाई गई.  इस दौरान सिरीश को हल्दी और चंदन लगाया गया.  परिवार की महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया और तोहफे भेंट किए.  यह रस्म दूल्हे के नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है. 
 
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बटोरीं सुर्खियां

इस फंक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रही.  हाल ही में शादी के बंधन में बंधा यह जोड़ा इस पारिवारिक समारोह में शामिल होने पहुंचा.  दोनों को अल्लू परिवार के साथ घुलते-मिलते और रस्में देखते हुए देखा गया.  सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे है. 
 
पूरा परिवार रहा साथ

समारोह में साउथ के कई बड़े सितारे मौजूद थे.  सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ पारंपरिक लुक में नजर आए.  उनके अलावा राम चरण और उपासना भी इस खुशी के मौके पर आशीर्वाद देने पहुंचे.  दिग्गज निर्माता अल्लू अरविंद भी मेहमानों का स्वागत करते दिखे. 
 
6 मार्च को होगी शादी

अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी 6 मार्च को शादी करेंगे.  खास बात यह है कि इसी दिन अल्लू अर्जुन और स्नेहा की शादी की सालगिरह भी होती है, जिससे यह तारीख परिवार के लिए और भी यादगार बन गई है.  सिरीश और नयनिका पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. 

MORE NEWS