Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘सदी के महानायक’ का Kiss बना सुर्खियों की आग, 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग हुआ विवाद

‘सदी के महानायक’ का Kiss बना सुर्खियों की आग, 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग हुआ विवाद

कई बार कुछ फिल्में और उनमें फिल्माए गए किरदारों का एक्टर्स की जिंदगी पर काफी असर डालता है. कुछ ऐसा ही हुआ अमिताभ बच्चन के साथ. उन्होंने एक फिल्म में किसिंग सीन किया, जो काफी विवादों में रहा. इतना ही नहीं एक्ट्रेस को अभिषेक की शादी का निमंत्रण तक नहीं दिया गया.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 9, 2026 16:27:52 IST

Mobile Ads 1x1

Amitabh Bachchan On-Screen Kiss Controversy: सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में बहुत सी फिल्में की हैं. उन्होंने अपना पहला ऑन-स्क्रीन किस साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में किया था. इस किसिंग सीन को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. उस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने काम किया था, जो उनसे लगभग 36 साल छोटी हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक शराबी और बूढ़े टीचर देबराज साहनी का किरदार निभाया, जिसे बाद में अल्जाइमर हो जाता है. वहीं रानी मुखर्जी एक अंधी और बहरी स्टूडेंट मिशेल मैकनेली का किरदार निभाती हैं. 

फिल्म में भावुक मोड़ पर किस

फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी टीचर और स्टूडेंट के किरदार निभाते हैं. फिल्म में एक भावुक मोड़ पर रानी मुखर्जी के मन में अमिताभ बच्चन के प्रति रोमांटिक भावनाएं आ जाती हैं, जिसके कारण रानी उन्हें किस करने के लिए कहती हैं. इसके बाद दोनों का किसिंग सीन दिखाया जाता है. इस किसिंग सीन के कारण अमिताभ बच्चन को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था. 

अभिषेक की शादी में नहीं मिला निमंत्रण

दरअसल उस दौरान अमिताभ की उम्र लगभग 62 थी और रानी मुखर्जी 27 साल की थीं. उम्र में बड़ा फासला होने के साथ ही दर्शकों को टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते में किस होना पसंद नहीं आया. इसके अलावा उस दौरान रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के अफेयर की चर्चा भी जोरों पर थी. इस किसिंग सीन के कारण जया बच्चन भी काफी असहज हो गई थीं. इतना ही नहीं कहा जाता है कि इसी किसिंग सीन के कारण अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में रानी मुखर्जी को निमंत्रण तक नहीं दिया गया था. 

क्या हुआ असर?

इसके अलावा साल 2007 में अमिताभ बच्चन ने निशब्द फिल्म में और भी ज्यादा बोल्ड किरदार निभाए, जो और भी ब़ड़ा विवाद बन गया. दरअसल साल 2007 में रामगोपाल वर्मा ने निशब्द फिल्म की, जिसमें 18 साल की जिया खान को अमिताभ के साथ दिखाया गया. अमिताभ और जिया में 44 साल का अंतर था, जो दर्शकों को हजम नहीं हो रहा था. इसके लिए भी काफी विवाद हुआ.

MORE NEWS