Ramayana Starcast: नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड ‘रामायण‘ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस फिल्म के रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है ये फिल्म सबसे बड़े बजट की फिल्म लिस्ट में शामिल होने वाली है. हाल ही में एक टीजर के जरिए रणबीर कपूर का ‘राम’ के रूप में पहला लुक जारी किया गया, जिसने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है. फिल्म के भव्य पैमाने और शानदार विज़ुअल्स के अलावा, इसकी जबरदस्त और दमदार स्टारकास्ट ने भी काफी चर्चा बटोरी है.
रामायण की स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस साईं पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं. ‘KGF’ स्टार यश ‘रावण’ के रूप में नजर आएंगे. सनी देओल हनुमान और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभाएंगे. वहीं दूसरी तरफ काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदारों में दिखाई देंगी. फिल्म में अरुण गोविल दशरथ के किरदार में नजर आने वाले हैं.
इंद्र की भूमिका में नजर आएंगे कुणाल कपूर
इस फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन भी नज़र आएंगे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के दामाद कुणाल कपूर भी नजर आने वाले हैं. कुणाल कपूर इस प्रोजेक्ट में ‘इंद्र’ की भूमिका निभाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंद्र और रावण के बीच एक जबरदस्त युद्ध का सीन होगा, आइए जानते हैं कि कुणाल, अमिताभ बच्चन के दामाद कैसे हैं? बता दें कि कुणाल कपूर की शादी नैना बच्चन से हुई है, जो अजिताभ बच्चन और रमोला बच्चन की बेटी हैं. अजिताभ, अमिताभ बच्चन के भाई हैं और उनसे पांच साल छोटे हैं.
फिल्म को बताया सांस्कृतिक विरासत
अमिताभ बच्चन के भाई उनसे विपरीत हैं. अजिताभ एक बिजनेसमैन हैं और कई साल पहले लंदन में बस गए थे. नैना के अलावा, अजिताभ और रमोला के तीन और बच्चे हैं, भीम बच्चन, नम्रता बच्चन और नीलिमा बच्चन. कुणाल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये फिल्म सांस्कृतिक विरासत की एक बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है. उनका मानना है कि फिल्ममेकर्स और लोगों का होना ज़रूरी है, जो इस फिल्म को बेस्ट तरीके से दिखा सकते हैं.