Live
Search
Home > मनोरंजन > सेट पर हुआ बड़ा बवाल! जब ‘मोगेम्बो’ के थप्पड़ से हिल गए गोविंदा, फिर अमरीश पुरी संग कभी नहीं किया काम

सेट पर हुआ बड़ा बवाल! जब ‘मोगेम्बो’ के थप्पड़ से हिल गए गोविंदा, फिर अमरीश पुरी संग कभी नहीं किया काम

Amrish Puri-Govinda: बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन के तौर पर जाने वाले दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी ने एक बार गोविंद को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. आखिर क्या था असली कारण?

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-03-29 12:27:52

Mobile Ads 1x1

Amrish Puri Slapped Govinda: अमरीश पुरी सिनेमाई दुनिया का वो नाम थे, जिन्हें खूंखार विलेन के तौर पर देखा जाता था. एक बार उन्होंने सेट पर ही सरेआम गोविंदा को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना से बॉलीवुड जगत में हलचल मच गई थी. कहते हैं कि इसके बाद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया. लेकिन आखिर किस वजह से भड़क गए थे अमरीश पुरी? चलिए जानते हैं ये हैरान करने वाला किस्सा. 

गोविंदा सेट पर लेट आने के लिए थे मशहूर

90 के दशक के जाने-माने अभिनेता गोविंदा अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. बताया जाता है कि गोविंदा अक्सर फिल्मों की शूटिंग के दौरान सेट पर लेट पहुंचने के लिए मशहूर थे. इस आदत को मेकर्स भी बखूबी जानते थे. 

अमरीश पुरी ने क्यों जड़ा थप्पड़?

साल 1989 में आई फिल्म ‘फर्ज की जंग’ का ये किस्सा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दिन फिल्म की शूटिंग सुबह 9 बजे रखी गई थी. लेकिन हर बार की तरह उस दिन भी गोविंदा लेट पहुंचे. वह शाम के 6 बजे सेट पर पहुंचे. फिल्म में अमरीश पुरी भी थे, जो उस दिन सुबह से गोविंदा का इंतजार करते रहे थे, क्योंकि वह समय के पाबंद एक्टर्स में शुमार थे. जब अमरीश पुरी ने गोविंदा को लेट आते देखा, तो वह गुस्से में आ गए और गोविंदा को खरीखोटी सुनाई. इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई, फिर बात इतनी बढ़ गई कि अमरीश पुरी ने गोविंदा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. 

फिर कभी एक साथ नहीं आए नजर

इस थप्पड़ कांड के बाद काफी बवाल हुआ था. हालांकि, बाद में मामला शांत हो जाता है और दोनों ने एक-दूसरे से माफी मांग ली थी. लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों ने कभी एक साथ काम नहीं किया और दोनों ने साथ में जितनी भी आगामी फिल्में साइन की थी. सभी कैंसिल कर दी थी.

MORE NEWS