Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding
India News (इंडिया न्यूज़), Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी से पहले का जश्न गुजरात के जामनगर में शुरू होने वाला है। यह कपल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहें है और अनंत की बड़ी बहन ईशा अंबानी की शादी के जश्न के दौरान उनके रिश्ते ने सुर्खियां बटोरीं। जुलाई में राधिका आधिकारिक तौर पर मिसेज अनंत अंबानी बन जाएंगी। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए है। अब इसी बीच अनंत अंबानी की पहली झलक सामने आई है।
यह भी पढ़े: Aditya Roy Kapur ने एक्स गर्लफ्रेंड Shraddha Kapoor को लगाया गले, Ananya Panday ने ऐसे किया रिएक्ट
आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट धार्मिक लोग हैं, और यही एक कारण है कि उन्होंने 2022 में एक मंदिर में सगाई कर ली। अब, हम अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग समारोह से पहले उनकी पहली झलक सामने आ गई है। तस्वीर में अनंत अपने एक दोस्त के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दूल्हे राजा पीच-टोन कुर्ते के साथ मैचिंग स्लीवलेस जैकेट में खूबसूरत लग रहें थे। हालाँकि, यह उनका अनोखा गणपति बप्पा ब्रोच है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। यह चांदी से बना हुआ है और इसने उनके लुक को निखार रहा है। इस फोटो में अनंत अंबानी पीच कुर्ता और अनोखे गणपति ब्रोच में बेहद खूबसूरत लग रहें है।
28 फरवरी, 2024 को अंबानी परिवार ने लोगों से आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा की मेजबानी की। राधिका और अनंत ने भी इसमें भाग लिया और भोजन परोसा। राधिका मर्चेंट के परिवार, जिसमें उनके माता-पिता, वीरेन मर्चेंट और शैला वी मर्चेंट भी शामिल थे, उन्होंने भी अन्न सेवा में भाग लिया। बता दें कि अंबानी परिवार अपने बच्चों की भव्य शादी से पहले अन्न सेवा की मेजबानी के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2018 में अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी और फिर 2019 में अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के लिए भी यही अनुष्ठान किया।
India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने बुधवार को नई…
India News (इंडिया न्यूज), Firecrackers Ban in Delhi: राजधनी दिल्ली के लोग अगले साल यानी 2025…
problems in marriage: बेंगलुरु में एक AI इंजीनियर ने शादीशुदा जिंदगी में आई परेशानियों के…
India News (इंडिया न्यूज), Mahakaleshwar Temple:उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाहर से आए श्रद्धालुओं…
India News (इंडिया न्यूज)UP News: SP विधानमंडल दल की बैठक आज गुरुवार (19 दिसंबर) को…
Health Tips: मुट्ठी भर चने, मुट्ठी भर मूंग दाल, आधी मुट्ठी किशमिश, 15 से 20…