India News(इंडिया न्यूज़), Ananya Panday, दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे जिन्होंने अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल से अपनी पहली 100 करोड़ की फिल्म को हासिल कर लिया है। वहीं हाल के दिनों में आदित्य रॉय कपूर के साथ उनका अफेयर चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में डेटिंग की खबरों के बीच एक्ट्रेस कपूर से जोड़ी कुछ चीज करते हुए नजर आई जिसे देखा फैंस भी खुशी में हैरान हो गई।

‘कपूर’ नाम की टी-शर्ट में दिखीं अनन्या

बता दें कि हाल ही में अनन्या पांडे को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिस दौरान वह पिंक कलर के आउटफिट में नजर आईं। इस में एक्ट्रेस ने टी शर्ट के साथ लुवर पहना था। वहीं एक्ट्रेस की टी शर्ट ने सभी का ध्यान अपनी तरह खीचा जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ और ऐसा इस लिए था क्योकि अनन्या के टी शर्ट पर ‘कपूर’ नाम लिखा हुआ है।

आदित्य रॉय कपूर से जोड़े फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस ने आदित्य रॉय कपूर के नाम की टी शर्ट पहनी हुई है। जिसके बाद से ही फैंस कमेंट्स की बाढ़ आ लाने में पीछे नहीं हटें है, जहां यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर अनन्या पांडे को ट्रेग कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि ‘माथे पर भी आदित्य के नाम का टैटू बनवा लेना चाहिए था। वैसे भी अनन्या को काम ही क्या है’ एक ने लिखा “इसे आदित्य की दुल्हन बनने की बहुत जल्दी है। इसलिए ये आलिया की तरफ इस चीज को फोर्स कर रही है”

जैसा सी सोशल मीडिया पर देखा जाता है कि दोनों सितारें कई बार साथ में स्पॉट होते है। लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते के बारे में खुलासा नहीं किया है। हांलाकि, अनन्या पांडे ने इशारों-इशारों में आदित्य संग अपने इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। ये करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के दौरान बात करते हुए हुआ था। जिससे उनके रिश्ते पर मुहर लगाई।

 

ये भी पढ़े: