Live
Search
Home > मनोरंजन > फिल्म में एक्टर ने पेश की थी आदर्श नेता की छवि, राजनीति में शामिल होने के लिए कई पार्टियों से मिला ऑफर, अभिनेता का जवाब जानकर रह जाएंगे दंग!

फिल्म में एक्टर ने पेश की थी आदर्श नेता की छवि, राजनीति में शामिल होने के लिए कई पार्टियों से मिला ऑफर, अभिनेता का जवाब जानकर रह जाएंगे दंग!

2001 में रिलीज हुई फिल्म 'नायक' ने अनिल कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी. फिल्म की सफलता के बाद राजनीति में शामिल होने के लिए अनिल कपूर से कई राजनीतिक दलों ने संपर्क करने की कोशिश की थी.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-17 13:30:19

Mobile Ads 1x1

2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘नायक’ ने अनिल कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे आदर्श नेता की छवि प्रस्तुत की थी, जो जनता की परेशानियों को समझता है, उन्हें दूर करने की कोशिश करता है.

फिल्म में उन्होंने शिवाजी राव का किरदार निभाया, जो एक टीवी पत्रकार होते हैं और परिस्थितिवश उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री चुना जाता है. वो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ता है. इस कल्ट क्लासिक फिल्म ने उन्हें यूथ आइकॉन बना दिया था.

कई राजनीतिक दलों ने किया संपर्क

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अनिल को कई राजनीतिक दलों ने संपर्क किया, लेकिन उन्होंने सभी प्रस्तावों को साफ इनकार कर दिया.

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने इस घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ‘नायक’ रिलीज होने के बाद कुछ राजनीतिक पार्टियों ने उनसे सीधे या किसी के जरिए संपर्क साधा. अनिल ने कहा, “मुझे अप्रोच किया गया था, लेकिन मैंने शुरुआत में ही बात को जड़ से खत्म कर दिया. ऐसी पेशकशें सीधे नहीं आतीं, बल्कि मध्यस्थों के जरिए होती हैं.” उन्होंने किसी खास पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन स्पष्ट किया कि उन्हें लगा कि राजनीति में वे अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाएंगे.

 

राजनीति से दूर रहने की वजह

अनिल कपूर ने अपनी पसंद को लेकर बेबाकी से बात की. उन्होंने कहा कि वे जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी लगन और प्रतिबद्धता दिखाते हैं. राजनीति में उन्हें उतनी ईमानदारी से योगदान न दे पाने का डर था. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि फिल्मों की तरह इसमें मैं अपना पूरा समय दे पाता.” यह फैसला उन्होंने फिल्म के रोल निभाते हुए ही ले लिया था, क्योंकि ‘नायक’ का किरदार इतना प्रभावशाली था कि दर्शक उन्हें असल जिंदगी में भी नेता मानने लगे थे.

फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं, और निर्देशक शंकर के विजन ने इसे क्लासिक बना दिया. अनिल का यह खुलासा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ के प्रमोशन के दौरान आया, जहां वे फिर से एक सशक्त भूमिका में नजर आएंगे. 

अन्य प्रस्तावों का भी जिक्र

अनिल ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (2008) की सफलता के बाद भी संयुक्त राष्ट्र (UN) से ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव ठुकराने की बात कही. अनिल ने कहा, “जब आप चर्चा में होते हैं, तो हर संगठन आपसे जुड़ना चाहता है, लेकिन मैंने वही चुना जो मेरे अभिनय करियर को मजबूत बनाए.”

अनिल कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’, ‘लम्हे’, ‘परिंदा’ से लेकर हाल की ‘फाइटर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > फिल्म में एक्टर ने पेश की थी आदर्श नेता की छवि, राजनीति में शामिल होने के लिए कई पार्टियों से मिला ऑफर, अभिनेता का जवाब जानकर रह जाएंगे दंग!

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-17 13:30:19

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS