55
बॉलीवुड के ‘एवरग्रीन’ अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके पुराने इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहे है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी से पहले की निजी जिंदगी के बारे में एक चौंकाने वाला सच कुबूल किया था.
’25 गर्लफ्रेंड्स और फिर मिली सुनीता’
अनिल कपूर ने अपनी फिल्म ‘मुबारकां’ के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजाकिया अंदाज में बताया था कि वह शादी से पहले काफी रोमांटिक किस्म के इंसान थे. उन्होंने स्वीकार किया, मैंने सुनीता से शादी करने से पहले करीब 20 से 25 महिलाओं को डेट किया था. हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी साफ किया कि उन सभी में सुनीता कपूर उनके लिए सबसे खास और ‘बेस्ट’ थी.
कैसी रही सुनीता के साथ प्रेम कहानी?
अनिल और सुनीता की लव स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इनकी शुरुआत एक ‘प्रैंक कॉल’ (Prank Call) से हुई थी. अनिल कपूर को एक दोस्त ने सुनीता का नंबर मजाक करने के लिए दिया था, लेकिन सुनीता की आवाज सुनते ही अनिल उन पर फिदा हो गए. जब अनिल कपूर फिल्मों में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब सुनीता एक सफल मॉडल थी. खबरों के मुताबिक, उस दौर में सुनीता अक्सर अनिल के टैक्सी के बिल और डेट्स का खर्च उठाती थी. सुनीता ने शादी के लिए शर्त रखी थी कि वह घर के काम और किचन नहीं संभालेंगी. अनिल ने तब तक इंतजार किया जब तक वह एक नौकर रखने के काबिल नहीं हो गए.
करियर या प्यार? अनिल ने चुना दोनों
1984 में जब अनिल कपूर को फिल्म ‘मेरी जंग’ मिली, तो उन्हें लगा कि अब वह शादी के लिए आर्थिक रूप से तैयार है. कई लोगों ने उनसे कहा था कि करियर के शुरुआती दौर में शादी करना उनके स्टारडम को खत्म कर सकता है, लेकिन अनिल ने अपने प्यार को चुना. उन्होंने 18 मई को सुनीता को प्रपोज किया और अगले ही दिन 19 मई को शादी कर ली.
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
अनिल कपूर के इस पुराने खुलासे पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शंस आ रहे है. कुछ लोग उनके पुराने ‘प्लेबॉय’ अंदाज को देखकर हैरान है, तो कुछ लोग इस बात की तारीफ कर रहे है कि इतने सालों बाद भी अनिल और सुनीता का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक है.