India News ( इंडिया न्यूज़ ) Anu Malik B’day Special : बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक (Anu Malik) मलिका आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे है। म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर अनु मलिक को खूब फेम मिला है। अनु मलिक का जन्म 2 नवंबर 1960 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता सरदार मलिक (Sardar Malik) भी अपने जमाने के मशहूर संगीतकार हुआ करते थे। उनकी मां का नाम बिलकिस मलिक था। कुछ महीने पहले ही उनका निधन हो गया है। अनु ने अंजली वासुदेव भट्ट से शादी की थी। उनकी दो बेटिया हैं अनमोल मलिक और अदा मलिक। जो बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं।

अनु मलिक के फैंस को ये बात बहुत कम पता होगी कि शुरुआत में वो पुलिस ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन कुछ रीजन की वजह से वह एक म्यूजिक डायरेक्टर बन गए। आइए आज अनु मलिक के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि आखिर अनु मलिक क्यों पुलिस ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन बन गए म्यूजिक डायरेक्टर।

अनु मलिक ने इस बात का खुद खुलासा एक इंटरव्यू में किया था कि वो सिविल सेवा एग्जाम की भी तैयारी कर रहें थे और वो एक पुलिस ऑफिसर ही बनना चाहते थे। लेकिन उनकी किस्तम को तो उन्हें एक म्यूजिक निर्देशक ही बनाना था। शायद इसी वजह से अनु मलिक को एक दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता है। और आज के समय में वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर है।

बता दें, फिल्म ‘बाजीगर’ से। इस फिल्म के सारे गाने हिट हुए। उन्होंने पहली बार गायकी में भी हाथ आजमाया। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।उन्होंने अपने करियर में अबतक दो बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवॉर्ड जीता है।

ये भी पढ़ें – Karwa Chauth 2023: पहले करवा चौथ पर लाल जोड़े में दिखी Parineeti Chopra, छलनी से किया चांद का दीदार