Anupama Spoiler 1 February Upcoming Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ अपने हाई वॉल्टेज ड्रामा से इस समय स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो को TRP में नंबर वन पर बनाए रखने के लिए मेकर्स खूब पसीना बहा रहे हैं और खूब मिर्च मसाला भर रहे हैं. फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ में आपने अब तक आपने देखा कि वरुण भागकर जाता है और रजनी को सारी बात बताता है. प्रेरणा की जान खतरे में है कि खबर सुनकर रजनी पागल हो जाती है. वहीं अनुपमा अपनी जान पर खेलकर प्रेरणा को बचाने की कोशिश करती है, इसी दौरान अनुपमा को अनुज दिखाई देता है और वो सदमे में आकर बेहोश हो जाती है. वहीं अब शो अनुपमा की कहानी में बड़े बदलाव के साथ धमाकेदार ट्विस्ट भी आवने वाला है. जो दर्शको को काफी पसंद आ सकता है.
सीरियल “अनुपमा” में देखें जबरदस्त मसालेदार ट्विस्ट (Rupali Ganguly Show ‘Anupama’ Maha twist In Upcoming Episode 1 February)
पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, वरुण अनुपमा का साथ देगा और रजनी को सबक सिखाने के लिए कहेगा. इस काम में भारती भी अनुपमा को मदद करने के लिए कहेगी. अनुपमा भी रजनी का जीना हराम करने का प्लान बनाएगी और अनुपमा भूत बनकर उसे डराने की कोशिश करेगी. रजनी को लगेगा कि अनुपमा मर चुकी है. इसी बीच रजनी भी सच उगलने की गलती कर बैठेगी. ऐसे में वरुण और भारती की मदद से रजनी के खिलाफ अनुपमा के हाथ बड़ा सबूत लग जाएगा. वही अनुपमा कोर्ट मेंसाबित कर देगी कि रजनी ने उसे धोखे से साइन करवाए थे, जिसके बाद रजनी बुरा फंस जाएगी और जेल चक्की पीसने की तैयारी करेगी. रजनी को भी अपनी करतूतो पर अफसोस होने वाला है और वो जेल में बैठकर खूब आँसू बहाने वाली है.
पराग को सड़क पर आने से बचाएगा वरुण (TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 1 February 2026 )
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देख सकते हैं कि पराग सड़क पर आने की कागार पर आ जाएगा, क्योंकि उसका घर बिकने वाला है, ऐसे में वरुण अपने कनेक्शन्स के जरिए पराग की मदद करने का सोचेगा. घर के बचने के बाद पराग फिर से अपनी हरकतो पर वापस आ जाएगा. दूसरी और वरुण भारती को सबके सामने अपनी पत्नी बताने वाला है. रजनीके जेस जाते ही वरुण की भी अकल ठिकाने आने वाली है. प्रेरणा भी अपने भाई के साथ रहना शुरू कर देगी. वहीं अनुपमा की वजह से चॉलवाले भी चैन की सांस लेंगे और पराग सभी चॉलवालों को उनका घर वापस कर देगा. वसुंधरा एक बार फिर से कोठारी हाउस पर राज करेगी.