Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में बदलाव आया है, नए विलेन की एंट्री से शो दर्शकों के लिए और भी मजेदार हो गया है. सीरियल को TRP में नंबर वन पर लाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि कीर्ति को पता लग जाता है कि कपिल अपनी मां से मिलने गया है. जिसके बाद वो गुस्से से पागल हो जाती है और अपने पति पर हाथ तक उठा देती है, जिसकी वजह से उसे पति कपिल का सर दीवार में जाकर लगता है. दूसरी और प्रेम और प्रेरणा मुंबई जाते हैं और राही अनुपमा के साथ समय बिताती है. पराग कहता है कि अब वो गौतम पर भरोसा नहीं करता है, इसलिए वो अपना पूरा कारोबार अंश को देना चाहता है. वहीं अब शो अनुपमा की कहानी और भी ज्यादा मजेदार होने वाली हैं, जिसे देख दर्शकों को खूब मजा आने वाला है.
सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग महा ट्विस्ट (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 11 February 2026 )
स्टार प्लस पर आने वाला फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के वाले एपिसोड में आप देखेंगें की पति के बाद कीर्ति अपनी सास को भी धमकाने वाली है और वो अपनी सास को कपिल से न मिलने के लिए कहने वाली है. वही कपिल को भी पता चल जाएगा कि कीर्ति वृद्धाश्रम उसकी मां से मिलने गई थी और उसकी मां को डराया है. कीर्ति के घर आते ही कपिल उससे झगड़ने वाला है. कीर्ति अपनी सास की मौत की दुआ मागने वाली है. कीर्ति कपिल से कहेगी कि उस बुढ़िया को पैसे की क्या ज़रूरत पडेगी, ये सुनते ही कपिल का दिमाग खराब हो जाएगा और वो भी गुस्से में कीर्ति पर हाथ उठाने की कोशिश करने वाला है. वहीं वसुंधरा कीर्ति के पास पहुंच जाएगी और कपिल को बहुत जलील करेगी. वसुंधरा कीर्ति की हालत देखकर कपिल को बर्बाद करने का दावा करने वाली है. वहीं कीर्ति पीछे खड़े होकर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाली है.
पराग खोलेगा कीर्ति का सच (TV Show ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 11 February)
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि पराग ख्याति से बात करते हुए कीर्ति की पोल खोलने वाला है. पराग कहना वाला है कि कीर्ति एक नंबर की झूठी औरत है. पराग कहेगा कि कीर्ति बचपन से ही लोगों का इस्तेमाल करती आई है. वहीं वसुंधरा और कीर्ति से जलील होने के बाद कपिल आत्महत्या करने की कोशिश करने वाला है. वहीं अनुपमा सही समय पर कपिल के पास पहुंचने वाली है और उसे बचाने वाली है. अनुपमा कपिल से पूछने वाली है कि वो ऐसा कदम कैसे उठा सकता हैं, वहीं कपिल भी अनुपमा के सासमने अपनी हिम्मत हारने वाली है और रोते हुए अनुपमा को सब बताने वाला है. वहीं अनुपमा कपिल से वादा करने वाली है कि वो कीर्ति का सच सबके सामने लाने वाली है और कपिल को आडिया देगी की जब वो बदतमीजी करेगी तब वो उसकी वीडियो बनाए, जिसकी वजह कीर्ति की सच्चाई सबके सामने आ जाए. दूसरी तरफ रात में प्रेरणा प्रेम के साथ आइसक्रीम खाने जाएगी. वहीं लड़के वहां पर प्रेरणा के साथ बदतमीजी करने वाले हैं, जिसकी वजह से प्रेरणा उनमें से एक को को चांटा मार देने वाली है. जिसके बाद वो लड़के जबरदस्ती करने वाले और इस दौरान प्रेम हीरो की तरह एंट्री करने वाला है और प्रेरणा को बचाने वाला है. वहीं प्रेरणा, प्रेम को अपने गले लगा लेगी.