Live
Search
Home > मनोरंजन > Anupama Spoiler 17 Feb 2026: बगावत करेगी पाखी, अनुपमा पड़ेगी हसमुख के दोस्त की पत्नी के पीछे! मजेदार है अपकमिंग ट्विस्ट

Anupama Spoiler 17 Feb 2026: बगावत करेगी पाखी, अनुपमा पड़ेगी हसमुख के दोस्त की पत्नी के पीछे! मजेदार है अपकमिंग ट्विस्ट

Anupama Spoiler 17 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सीरियल अनुपमा में इस समय धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, आज के आने वाले एपीसोड में आप देखेंगे कि दिवाकर से शादी करने के लिए पाखी पूरे परिवार से बगावत करेगी. वहीं अनुपमा हसमुख के दोस्त की पत्नी के पीछे पड़ने वाली है और सच सामने लाने वाली है.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 17, 2026 16:24:30 IST

Mobile Ads 1x1

Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी दिन पर दिन मजेदार और चटपटी होती जा रही है. शो के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. TRP में धमाल मचाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं, फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि अनु बाबूजी से कहती हैं कि वह उनके दोस्त से अकेले मिलकर आएगी, लेकिन हसमुख जिद करने लगता है,वह भी उसके साथ जाएगा. अस्पताल में हसमुख अपने दोस्त रविंदर की हालत देख भावुक हो जाता है और भगवान से प्रार्थना करता है कि जब भी दोस्त रविंदर का अंत समय आए तो बिना दर्द के आए. वहीं अनु उसे यह सब सोचने के लिए मना  करती है.

‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में मचा खूब बवाल  (TV Serial ‘Anupama’ Spoiler)

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि हसमुख अपने दोस्त रविंदर के साथ बीते पुराने दिनों को याद करता है और भावुक होता है. साथ ही वो अनुपमा को अपनी बेटी बताकर उससे मिलवाते हैं. हसमुख बार-बार रविंदर से उठने के लिए कहता है, वहीं अनुपमा उनका हौसला बढ़ाती है और कहती हैं कि शायद रविंदर उन्हें सुन पा रहे हैं. दूसरी ओर वसुंधरा को पता लगता है कि घर में कभी भी बच्चे की किलकारी गूंज सकती है, इस खबर को सुनते ही वो बहुत खुश हो जाती है. वही ख्याति भी बच्चे के स्वागत की तैयारी में जुट जाती है. इसके बाद मोटी बा भी परी और राजा को बच्चा प्लान करने के लिए सलाह देती, लेकिन परी इस पर साफ इंकार कर देती है और कहती है कि वह अभी बच्चा प्लान नहीं करना चाहती. परी के फैसले से वसुंधरा गुस्सा हो जाती है और ताना देते हुए कहती है कि पता नहीं क्यों आजकल की लड़कियां जल्दी परिवार शुरू नहीं करना चाहतीं. लेकिन राही उन्हें समझाती है कि उसे अभी थोड़ा वक्त चाहिए. वही परी जवाब देते हुए कहती हैं कि यह उसकी पर्सनल च्वाइस है. वसुंधरा को लगने लगता है कि अब घर में हर कोई अपनी मर्जी चला रहा है वहीं उनकी बातों को माही सुन लेती है.

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का आने वाला धमाकेदार ट्विस्ट (TV Show ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 17 February 2026)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि ख्याति भी बच्चे के आने की खबर सुनने के बाद वसुंधरा खुशी से झूमेंगी और कहेगी कि अब परिवार में फिर से खुशी लौट रही है, दूसरी ओर माही और गौतम भी वसुंधरा की नजरों में फिर से उठने के लिए बच्चा प्लान करने का सोचेंगे. माही, गौतम से कहेगी अगर हम ऐसा करते हैं, तो वसुंधरा हमे फिर से अपना लेगी. गौतम समझ जाएगा कि माही सही कह रही है और उसकी बात मानने में फायदा है. दूसरी ओर आप देखेंगे कि रविंदर के घर पहुँचते ही, उनकी पत्नी हसमुख को पहचानने से इनकार कर देगी. वहीं अनुपमा यह सब देखकर शॉक हो जाएगी और कुछ गड़बड़ लगेगी. लेकिन अब अनुपमा सच्चाई जानने का फैसला करेगी और हसमुख के पीछे पड़ जाएगी. 

पाखी करेगी परिवार वालों से बगावत (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 17 February)

टीवी शो ‘अनुपमा’ में आप आगे देखेंगे कि राही और अंश की AI प्रेजेंटेशन से पाराग और अनिल खुश हो जाएंगे और उन्हें एक्सहिबिशन की जिम्मेदारी मिलेगी, जो उनके लिए बड़ा मौका साबीत हो सकती है. वही पाखी दिवाकर से शादी करने के लिए पूरे परिवार से बगावत करने वाली है और कहने वाली है कि अगर परिवार साथ नहीं देगा,तो वह खूद अकेले ही दिवाकर से शादी कर लेगी

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Anupama Spoiler 17 Feb 2026: बगावत करेगी पाखी, अनुपमा पड़ेगी हसमुख के दोस्त की पत्नी के पीछे! मजेदार है अपकमिंग ट्विस्ट

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 17, 2026 16:24:30 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS