Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा हैं. शो के मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि ‘अनुपमा’ कीर्ति को सबक सिखाने के बाद अपने घर वापस लौट जाती है, वहा जाकर अनुपमा को पता चलता है कि बापूजी का दोस्त रविंदर बीमार है. जिसके बाद वो बापूजी के साथ उससे मिलने अस्पताल जाती है, वही जाकर अनुपमा को समझ आता है कि रविंदर का ऐसा हाल उनके बच्चों ने किया है. वहीं अब सीरियल अनुपमा की कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली है, जिससे शो TRP में धमाल मचा देगा.
सीरियल ‘अनुपमा’ का धमाकेदार ट्विस्ट (TV Show ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 20 February 2026)
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, मनप्रीत का हालचाल लेने के लिए बापूजी और अनुपमा चोरीछिपे टीना के घर पहुंचेंगे. अनुपमा खिड़की के रास्ते से टीना के घर में घुसने की कोशिश करेगी, लेकिन टीना अपने घर में अनुपमा को नहीं देख पाएगी. वहीं अनुपमा मनप्रीत से मुलाकात करेगी. वहीं अनुपमा से मुलाकात करने पर मनप्रीत खूब आँसू बहाने वाली है. वहीं मनप्रीत को देखकर अनुपमा का भी दिल पसीज जाएगा. अनुपमा मनप्रीत से मिलने के बाद फैसला करेगी कि वो टीना किसी भी कीमत पर सबक सिखाकर रहेगी.
टीना और उसके निकम्मे पति को सबक सिखाएगी अनुपमा (TV Serial ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 20 February)
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महाट्विस्ट में आप देखेंगे कि टीना को सबक सिखाने के लिए और मनप्रीत को टीना के घर से बाहर निकालने के लिए अनुपमा एक नया प्लान बनाने वाली है. अनुपमा एक बिजेसवूमन बनकर टीना के घर पहुँचने वाली है. बापूजी भी इस काम में अनुपमा का साथ देने वाले हैं. बापूजी और अनुपमा टीना और उसके निकम्मे पति को पैसा का लालच देने वाले, वहीं टीना और उसका पति भी इस जान में फंसने वाले हैं. वहीं अनुपमा और बापूजी साथ मिलकर टीना का जीना हराम करने वाले हैं. दूसरी ओर दिवाकर की मदद करने के बाद पाखी उससे शादी के सपने सजाएगी, वहीं पाखी ईशानी को भी तेवर दिखाने वाली है. लेकिन दिवाकर पाखी को धोखा देने वाला है. वहीं गौतम पराग के घर में चोरी करेगी और पाखी को जाल में फंसा देगा.