Live
Search
Home > मनोरंजन > Anupama Spoiler 23 Feb 2026: टिना और अनुज के साथ दिवाकर का भी पत्ता साफ करेगी अनुपमा, पाखी रोएगी खून के आंसू! जानें महा ट्विस्ट

Anupama Spoiler 23 Feb 2026: टिना और अनुज के साथ दिवाकर का भी पत्ता साफ करेगी अनुपमा, पाखी रोएगी खून के आंसू! जानें महा ट्विस्ट

Anupama Spoiler 23 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी धमाकेदार होती जा रही है, शो के आने वाले आज के एपिसोड के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देखेंगे कि अनुपमा टिना और अनुज को सबक सीखाने वाली है और दिवाकर का भी सच सामने लाने वाली है.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-23 18:01:28

Mobile Ads 1x1

Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है. शो के मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. मेकर्स शो को TRP में बनाए रखने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा बापूजी के दोस्त रविंद्र की मदद करने के लिए अनुपमा दिल्ली जाती है, और उनके बेटे अर्जुन और बहू टीना को सबक सिखाने का प्लान बनाती है. अनुपमा और बापूजी वहां उनके दूर के पैसे वाले रिश्तेदार बनकर घर में एंट्री लेते हैं. ऐसा करने अनुपमा रविंद्र की एंट्री घर में करा लेती है. वहीं प्रेम के नजरें चुराने पर प्रेरणा को उस पर शक होने वाला है और माही इस मौके का पूरा फायदा उठाती है. वहीं अब सीरियल अनुपमा की कहानी में बेहद मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, जिससे अनुपमा की जिंदगी बदलने वाली है.

तहलका मचा देगा  सीरियल ‘अनुपमा’ का आने वाला ट्विस्ट (TV Show ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 23 February 2026)

स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, बापूजी और अनुपमा मनप्रीत और रविंद्र को इंसाफ दिलाने का अच्छा प्लान बनाने वाले है. अनुपमा टिना को अच्छा सबक सिखाने वाली है और उसकी अक्ल ठीकाने लगाने वाली है. अनुपमा टिना और अनुज से सारा घर का काम कराने वाली है, वहीं टिना भी लालच में आकर अनुपमा के इशारो पर नाचने वाली है. वहीं अनुज भी अनुपमा और बापूजी के नाटकने में फँसने वाला है. वहीं प्रेरणा को प्रेम पर शक होने वाला है और वो सच्चाई का पता लगाने के लिए उसके हाथ धोकर पीछे पडडने वाली है.

अनुपमा लाएगी दिवाकर का सच सामने (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Upcoming Episode 23 February Latest Updates)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महाट्विस्ट में आप देखेंगे कि दिल्ली में अनुपमा को दिवाकर दिखने वाला है, उसे पता लगने वाला है कि दिवाकर पहले से ही शादीशुदा है और उसका असली नाम करण है. अहमदाबाद में वो नाम बदलकर  रह रहा है और उसकी बेटी पाखी को उल्लू बना रहा है. अनुपमा यह सच जल्द ही पाखी को बताने वाली है, लकिन पाखी अपनी ही मां पर विश्वास नहीं करने वाली है, वहीं दिवाकर भी इस दौरान घटिया चाल चलने वाला है. जिसके बाद पाखी बिना देर करें  दिवाकर से शादी करने का फैसला करेगी और सारे पैसे भी उसके नाम कर देगी. ऐसा करके पाखी अनुपमा के खिलाफ बगावत करने वाली हैं. ऐसे में सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड  बेहद दिलचस्प और मजेदार होने वाले हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Anupama Spoiler 23 Feb 2026: टिना और अनुज के साथ दिवाकर का भी पत्ता साफ करेगी अनुपमा, पाखी रोएगी खून के आंसू! जानें महा ट्विस्ट

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-23 18:01:28

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS