‘Anupama’ Maha Twist Today Episode: स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाला रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो में दिखाया जा रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. मेकर्स फिर से सीरियल को TRP में नंबर वन पर लाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. फेमस टीवी शो अनुपमा में अब तक आपने देखा कि, अनुपमा अपने घर वापस लौट आई है और वह पूरे परिवार के साथ वसुंधरा का जन्मदिन मनाती है. वसुंधरा अनुपमा का अपने घर में भव्य स्वागत करती है और अनुपमा की खूब तारीफ करती है. वहीं अब इस पॉपुलर टीवी शो अनुपमा की कहानी में बड़ा बदलाव आने वाला है, जिससे अनुपमा की जिन्दी भी उथलपुथल होने वाली है.
सीरियल ‘अनुपमा’ का महा ट्विस्ट (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Upcoming Episode 7 February 2026 )
फेनमस टीवी सीरियल अनुपमा में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, बर्थडे पार्टी में अनुपमा और वसुंधरा मिलकर डांस करने वाली हैं. जिसे देख पूरा परिवार भी हैरान होने वाला है. वहीं प्ले के दौरान तोषु पराग बनकर स्टेज पर कोठारी परिवार की बेइज्जती करने की कोशिश करेगा और पाखी भी वसुंधरा का मजाक बनाने वाली है, पाखी की ऐसा हरकते वसुंधरा का पारा हाई कर देने वाली है. इसी बीच अनुपमा और वसुंधरा भी आपस में लड़ते दिखाई देंगे, लेकिन जल्द ही परिवार वालों को पता लगेगा कि अनुपमा और वसुंधरा सभी को उल्लू बना रहे हैं. वसुंधरा बताएगी कि उसके जैसा गुस्सा कोई भी उससे बेहतर नहीं कर सकता है. पार्टी में अनुपमा और वसुंधरा के साथ डांस करते हुए राही घायल होने वाली है, ऐसा होती ही वसुंधरा की बर्थडे पार्टी भी खत्म हो जाएगी.
एक साथ एक ही घर में रहेंगे वसुंधरा और अनुपमा (TV Show ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 7 February)
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले महा ट्विस्ट में आपको दिखाया जाएगा कि पार्टी में डांस करते हुए राही का हाथ फ्रैक्चर होने वाला है, इस बात का पता चलते ही राही परेशान हो जाएगी और कहेगी की ऐसा नहीं हो सकता मेरे पेपर्स आने वाले हैं. इस दौरान प्रेम अनुपमा को कोठारी हाउस में रुकने के लिए कहने वाला है. अनुपमा प्रेम का कहा मान जाएगी. ऐसे में अनुपमा और वसुंधरा फिर से एक साथ रहने वाले हैं, दोनों का साथ लरहना इस बार अलग हो सकता है, क्योंकि अब अनुपमा और वसुंधरा सुलह हो गई है
होगी अनुपमा के नए दुशमन की एंट्री (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Latest Episode 7 February 2026 )
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले फेमस टीवी सीरियल अनुपमा में आप देख सकते हैं कि जल्द ही शो में वसुंधरा की भांजी कोठारी हाउस में कदम रखने वाली है. वसुंधरा की भांजी अपने पति के साथ आएगी और आते ही अनुपमा को बेटी के ससुराल में रहने का ताना मारेगी, ऐसे में वसुंधरा की कमी उसकी भांजी पूरा करने वाली है, वहीं गलती से अनुपमा भी वसुंधरा की भांजी क बातें कमरे के बाहर खड़े होकर सुन लेगी. और ऐसा होने के बाद अनुपमा पर वसुंधरा की भांजी को भी सबक सीखाने वाली है, लेकिन सुंधरा की भांजी भी इस दौरान अनुपमा को खूब जलील करेगी.