India News (इंडिया न्यूज़) , Big Boss 17 दिल्ली: टीवी शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना जल्द ही अपनी वाइफ आकांक्षा के साथ बिग बॉस 17 में नजर आ सकते हैं। गौरव खन्ना और आकांक्षा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं। और खूब मजेदार पोस्ट शेयर करते हैं। इन दोनों की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। कहां जा रहा है कि गौरव और आकांक्षा बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने वाले हैं। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते वक्त आकांक्षा ने कहा -हां यार मैं करना चाहती हूं, गौरव शायद नहीं करना चाहते मेरे साथ, क्योंकि गौरव डरते हैं। लेकिन हां क्यों नहीं मैं लगती हूं बिग बॉस मटेरियल।

फॉलोवर नहीं हूं लेकिन अपडेट रहती हूं आकांक्षा

बिग बॉस को रेगुलर देखने वाले सवाल पर आकांक्षा ने कहा उतना फॉलो नहीं करती हूं, लेकिन ठीक है सोशल मीडिया पर जितना पता चलता है, उतना अपडेट रहती हूं। हालांकि फॉलोअर नहीं हूं, लेकिन अपडेट रहती हूं।

 

आकांक्षा के बारे में

गौरव खन्ना की पत्नी होने के साथ-साथ आकांक्षा एक टीवी एक्ट्रेस भी है। वो स्वरागिनी, भूतू और भाग्यलक्ष्मी जैसे कई हिट शोज में कम कर चुकी है। हालांकि इन शोज के बाद उन्हें ज्यादा एक्टिव नहीं देखा गया। टीवी शोज से दूर रहने के सवाल पर आकांक्षा ने कहा कि वह कई शोज के लिए ऑडिशन दे चुकी है। हालांकि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। शायद लोगों को उनका काम पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वह गौरव को प्यार देते रहे ताकि कल को गौरव प्रोड्यूसर बन जाए और आकांक्षा को काम दे।

आकांक्षा और गौरव की लव स्टोरी

आकांक्षा और गौरव की लव स्टोरी की शुरुआत एक ऑडिटोरियम से हुई थी। गौरव उस भी समय किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। हालांकि आकांक्षा टीवी इंडस्ट्री में नई थी। फिर भी आकांक्षा, गौरव को देखकर पहचान नहीं पाई थी। जिसका खुलासा खुद आकांक्षा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

 

ये भी पढे़-