5
मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को एक साथ देखा गया. इस दौरान यह कपल बेहद खुश और रिलैक्स नजर आया. जैसे ही वे एयरपोर्ट के अंदर जाने लगे, वहां मौजूद पैपराजी (फोटोग्राफर्स) ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की. विराट और अनुष्का ने मुस्कुराते हुए सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाई, जिससे वहां मौजूद फैंस और मीडिया वाले काफी खुश हो गए.
अनुष्का का ‘शादी’ वाला मजाक
तस्वीरें खिंचवाने के दौरान जब फोटोग्राफर्स एक के बाद एक लाइन लगाकर कपल के साथ पोज देने लगे, तो अनुष्का शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाई. उन्होंने मजाक में कहा, ऐसा लग रहा है जैसे हम शादी की तस्वीरें खिंचवा रहे है ! अनुष्का की यह बात सुनते ही विराट कोहली जोर-जोर से हंसने लगे. वहां मौजूद पैपराजी भी इस बात पर खूब हंसे और माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया.
विराट का मजेदार रिएक्शन
मजाक के बीच विराट कोहली ने भी चुटकी लेते हुए कहा, ‘प्लेन नहीं रुकेगा भाई!’ (विमान हमारा इंतज़ार नहीं करेगा). इसके बाद मुस्कुराते हुए दोनों एयरपोर्ट के अंदर चले गए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस अनुष्का की हाजिरजवाबी और विराट की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे है.
छुट्टियों के बाद मुंबई वापसी
बता दें कि विराट और अनुष्का हाल ही में अलीबाग में छुट्टियां बिताने के बाद मुंबई लौटे है. इसके कुछ दिन पहले उन्हें वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में आशीर्वाद लेते हुए भी देखा गया था. क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली अब आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए मैदान पर नजर आएंगे.