India News (इंडिया न्यूज़), Anushka Sharma First Post After Birth Akaay: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के फरवरी में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने लंदन में बेटे अकाय (Akaay) को जन्म दिया है। मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया से थोड़ा दूर हो गई हैं और अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रहीं हैं। अब इसी बीच आज अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जो मां बनने के करीब डेढ़ महीने बाद एक्ट्रेस का पहला पोस्ट सामने आया है।

अनुष्का शर्मा ने अकाय को जन्म देने के बाद किया पहला पोस्ट

Ranbir Kapoor की Ramayana में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, रावण की पत्नी मंदोदरी का निभाएंगी रोल – India News

आपको बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहीं हैं। इस फोटो में अनुष्का के चेहरे पर बड़ी-सी स्माइल भी देखने को मिल रही है। इस पोस्ट को शेयर करने के साथ अनुष्का शर्मा ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “सुबह का सूरज और मेरे #OnePlusOpen पर कुछ पढ़ने का समय- दिन को किकस्टार्ट करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है।”

अनुष्का शर्मा को मिस कर रहे फैंस ने दिए रिएक्शन

Ranbir या Alia नहीं बल्कि Raha के नाम होगा 250 करोड़ का नया घर, सबसे अमीर स्टार किड में होंगी शामिल – India News

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहें हैं। इसके अलावा फैंस का कहना है कि वो उन्हें आईपीएल में काफी मिस भी कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाभी भैया को बोले केकेआर से पंगा करे, मैदान में मनोरंजन की कमी हो रही है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करने के लिए आपकी याद आ रही है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इतने दिनों के बाद आई हो।’ इसके अलावा कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी ड्रोप कर रहें हैं।

लंदन में रह रही हैं अनुष्का शर्मा

Nawazuddin Siddiqui और पत्नी Aaliya की हुई सुलह, अपने रिश्ते को लेकर कबूली ये बात – India News

अनुष्का शर्मा पिछले तीन महीने से लंदन में हैं। उन्होंने बेटे अकाय को वहीं पर जन्म दिया। अब कहा जा रहा है कि वो जल्द अपने बच्चों के साथ भारत लौटेंगी। बता दें, विराट भी पत्नी की प्रेग्नेंसी के बाद लंबी छुट्टी पर चले गए थे, लेकिन आईपीएल (IPL 2024) के साथ उन्होंने वापसी की है।