32
Emotional Journey : मशहूर कॉमेडी क्वीन अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपने जीवन के एक बहुत ही निजी और दुखद अनुभव को साझा किया है. एक पॉडकास्ट के दौरान अर्चना ने बताया कि सालों पहले जब उनका गर्भपात (Miscarriage) हुआ था, तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से वह पूरी तरह टूट गई थी. यह उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था, जिसमें उन्हें अपने जीवनसाथी के सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत थी.
अर्चना ने दुखी याद करते हुए कहा कि उस मुश्किल समय में उनके पति परमीत सेठी ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था. अर्चना को उम्मीद थी कि परमीत उनके पास रहकर उनका हौसला बढ़ाएंगे, लेकिन परमीत उन्हें उसी हालत में छोड़कर फुटबॉल खेलने चले गए थे. अर्चना ने बताया कि उस वक्त उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्हें ‘त्याग’ (Abandoned) दिया गया है. उनके लिए यह यकीन करना मुश्किल था कि उनके पति के लिए उनके दुख से ज्यादा जरूरी फुटबॉल का मैच था.
इस घटना ने अर्चना को अंदर तक हिलाकर रख दिया और उनके मन में रिश्ते को लेकर काफी कड़वाहट भर दी थी. उन्हें लगा कि उनके और परमीत के बीच का भावनात्मक जुड़ाव खत्म हो गया है. अर्चना का कहना है कि वह उस दौर के दर्द और अकेलेपन को आज तक भूल नहीं पाई है. यह खुलासा उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि अर्चना और परमीत को बॉलीवुड के सबसे मजबूत कपल्स में से एक माना जाता है.