33
Social Service : अपनी आवाज़ से सबको दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह आजकल अपनी सादगी की वजह से चर्चा में है. उन्होंने अपने गांव मुर्शिदाबाद (जियागंज) में एक खास भोजनालय खोला है, जिसका नाम ‘हेशेल’ (Heshel) है.
इतना सस्ता खाना क्यों मिल रहा है?
इस होटल की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां आम लोगों को सिर्फ 40 रुपये में पेट भरकर खाना मिलता है. यही नहीं, स्कूल-कॉलेज के छात्रों (Students) के लिए तो यह और भी सस्ता है, उन्हें मात्र 30 रुपये में थाली दी जाती है. अरिजीत का मकसद पैसा कमाना नहीं, बल्कि अपने गांव के गरीबों, मजदूरों और स्टूडेंट्स की मदद करना है ताकि कोई भी भूखा न रहे.
कौन चलाता है यह होटल?
‘हेशेल’ कोई दिखावे वाला बड़ा रेस्टोरेंट नहीं है. यह एक साफ-सुथरी और सादा जगह है जहां घर जैसा स्वाद मिलता है. इस जगह को अरिजीत के पिता, गुरदयाल सिंह जी संभालते है. यहां शाकाहारी और मांसाहारी (Veg & Non-Veg), दोनों तरह का खाना मिलता है.
साधारण जीवन, ऊंचे विचार
जहां बड़े कलाकार बड़े शहरों में महंगे होटल खोलते है, वहीं अरिजीत ने अपने गांव के लोगों की सेवा को चुना है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे है. फैंस का कहना है कि अरिजीत सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि एक बहुत ही नेक इंसान भी है.