Aruna Irani with Mehmood: बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी और एक्टर-कॉमेडियन महमूद के बीच एक समय ऐसा रिश्ता था कि लोग समझते थे दोनों शादीशुदा है. हालांकि फिर दोनों के बीच कुछ ऐसा कि हुआ हमेशा के लिए दोनों अलग हो गए. अब अभिनेत्री ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए महमूद पर शोषण करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं महमूद के कारण ही एक्ट्रेस को काम मिलना बंद हो गया पढ़िए पूरी खबर.
महमूद पर लगाया आरोप
जूम से बात करते हुए अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ अपने रिश्ते पर बात की है. उन्होंने कहा, ‘महमूद जी ने मुझे पहली बार काम दिया. वह रिश्ता एक मजबूरी की भावना से बना था, और ऐसा ही हुआ. बाद में, महमूद जी दूसरे प्रोजेक्ट्स में चले गए, और मैं अलग-अलग शो में चली गई. तभी मुझे लगने लगा कि वह मेरा खुलेआम शोषण कर रहे हैं. मैंने जो किया वह मजबूरी और जरूरत में किया, इसलिए मैं सिर्फ उन पर इल्जाम नहीं लगाऊंगी. मैंने भी इसका सपोर्ट किया. आखिरकार, रिश्ता खत्म हो गया.’
यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/entertainment/ranveer-singh-house-security-increased-after-actor-receives-threat-from-lawrence-bishnoi-gang-866065/
शादी करने का किया था वादा
आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘उन्होंने कहा था कि वह मुझसे शादी करेंगे, लेकिन उन्होंने नहीं की. अब सोचती हूं तो यह मेरे लिए अच्छा था. वह पहले ही दो बार शादी कर चुके था और तीसरी बार भी शादी कर सकते था, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी किस्मत अच्छी थी. जो हुआ वह गलत था. वह लोगों से कहते था कि उन्होंने मुझसे शादी कर ली है. इस वजह से, फिल्ममेकर्स ने मुझे काम देना बंद कर दिया. उन्हें डर था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई, तो उनकी फिल्म अटक जाएगी. यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था. जब कहानी खत्म हुई और मैंने अकेले काम करना शुरू किया, तो लोगों को एहसास हुआ कि हमारे बीच कुछ नहीं है.’
एक नजर अरुणा ईरानी के पर्सनल लाइफ पर
अरुणा ईरानी ने साल 1990 में फिल्ममेकर कुकू कोहली से विवाह किया था. कुकू कोहली की पहली शादी रितु कोहली से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं. आपको बता दें कि अरुणा ईरानी की अपनी कोई संतान नहीं है.