Live TV
Search
Home > मनोरंजन > मेरे पीछे पड़े थे…, जब 3 बच्चों की मां आशा भोसले को आर डी बर्मन से हुआ प्यार, शादी को लेकर किया था खुलासा

मेरे पीछे पड़े थे…, जब 3 बच्चों की मां आशा भोसले को आर डी बर्मन से हुआ प्यार, शादी को लेकर किया था खुलासा

Asha Bhosle Love Story: मशहूर गायिका आशा भोसले और संगीतकार आर डी बर्मन की लव स्टोरी मनोरंजन जगत में काफी मशहूर थी. सिंगर ने शादी को लेकर एक खुलासा भी किया था.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 12, 2026 15:00:19 IST

Mobile Ads 1x1
दिग्गज गायिका आशा भोसले, जिन्होंने सात दशक तक अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया. उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. इसी बीच, आइए उनके और आर.डी. बर्मन के बीच के म्यूज़िकल जुड़ाव और प्रेम कहानी पर एक नजर डालते हैं.

आशा भोसले और आर डी बर्मन की संगीत के जरिए हुई पहचान 

प्रसिद्ध संगीतकार राहुल देव बर्मन, जिन्हें प्यार से ‘पंचम दा’ कहा जाता था. वहीं, आशा भोसले एक ऐसी गायिका थीं जिनकी आवाज ने उस दौर में प्लेबैक सिंगिंग में बहुत नाम था. बताया जाता है कि दोनों 1960 के दशक की शुरुआत में प्रोफेशनल तौर पर एक साथ आए. फिर 1966 की फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ का गाना ‘आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा’ ही वह गाना था, जिसने आशा और आर.डी. बर्मन की एक साथ काम करने के बाद पहली बड़ी हिट के तौर पर पहचान बनाई. धीरे-धीरे दोनों की जोड़ी संगीत जगत में काफी मशहूर हो गई.

कैसी हुई पहली मुलाकात?

डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने आर.डी. बर्मन से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया, ‘उस लड़के ने मुझसे ऑटोग्राफ मांगा और कहा कि उसने रेडियो पर मेरा मराठी नाट्य संगीत सुना था.’ उन्होंने बर्मन को दुबला-पतला, पीला सा दिखने वाला और मोटे चश्मे वाला लड़का बताया. जैसे-जैसे उनकी दोस्ती गहरी होती गई, भोसले को पता चला कि बर्मन ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.’ सिंगर ने बताया, ‘उन्होंने कोलकाता के कॉलेज से पढ़ाई छोड़ दी थी. मैंने उनसे कहा कि उन्हें ग्रेजुएशन पूरा करना चाहिए था. इस बात पर वह रिकॉर्डिंग के बाकी समय तक मुझसे नाराज रहे.

छह साल छोटे आर डी बर्मन से हुआ प्यार

आशा भोसले और आर.डी. बर्मन की उम्र में काफी अंतर था. आर.डी. बर्मन गायिका से छह साल छोटे थे. 1970 के दशक में दोनों की जोड़ी और ज़्यादा मज़बूत हुई. फिर साल 1980 में दोनों ने शादी कर ली.

शादी से पहले तीन बच्चों की मां थीं सिंगर

आशा भोसले ने दो शादियां की थीं. उनके पहले पति गणपतराव भोसले थे, जिनसे उन्होंने 16 साल की उम्र में भागकर शादी की थी. फिर साल 1960 में आशा भोसले के निजी रिश्तों में एक नया मोड़ आया. उनके पहले पति उनके और उनके बच्चों के साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे. इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. पहली शादी से सिंगर के तीन बच्चे हैं. 

आर डी बर्मन ने कैसे किया था प्रपोज?

क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में सिंगर ने खुलासा किया कि आर.डी. बर्मन ने उन्हें कैसे प्रपोज़ किया था और उन्होंने हां क्यों कहा था. उन्होंने कहा, ‘ये मेरे पीछे पड़े थे, आशा, तुम्हारा सुर बहुत अच्छा है, मैं तुम्हारी आवाज पर फिदा हूं. आखिर में, क्या करती? ठीक है, कर दिया.’

54 साल की उम्र में पंचम दा ने दुनिया को कह अलविदा

शादी के बाद, 80 के दशक में, RD Burman के करियर में अचानक गिरावट आने लगी. हालात तब और भी बदतर हो गए, जब उन्हें सिगरेट और शराब की लत की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. शादी के 14 साल बाद, जनवरी 1994 में, 54 साल की उम्र में ‘पंचम दा’ हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चले गए.

MORE NEWS