Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Asha Bhosle Family Tree: लता और आशा को विरासत में मिला संगीत, संगीतकार थे पिता दीनानाथ मंगेशकर

Asha Bhosle Family Tree: लता और आशा को विरासत में मिला संगीत, संगीतकार थे पिता दीनानाथ मंगेशकर

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश में शोक की लहर दौड़ा दी है. पिता के संगीतकार होने की वजह से बचपन से ही सभी भाई-बहनों को संगीत विरासत में मिला. उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर की छाया में ही आशा ने कम उम्र में फिल्म गीत गाना शुरू किया.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: April 12, 2026 17:05:41 IST

Mobile Ads 1x1

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश में शोक की लहर दौड़ा दी है. उनका जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के परिवार में हुआ था. 

पिता के संगीतकार होने की वजह से बचपन से ही सभी भाई-बहनों को संगीत विरासत में मिला. उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर की छाया में ही आशा ने कम उम्र में फिल्म गीत गाना शुरू किया, लेकिन धीरे‑धीरे अपनी मधुर आवाज, ऊर्जावान परफॉर्मेंस और लचीली शैली से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई.

15-16 हजार गानों का रिकॉर्ड 

आशा भोसले ने लगभग 15–16 हजार गाने गाए हैं, जिनमें से कई आज भी बुजुर्गों के साथ-साथ युवा पीढ़ी के बीच भी पसंद किए जाते हैं. उनकी आवाज ने बॉलीवुड के रोमांटिक गीतों से लेकर हिट डांस ट्रैक और मुजरा तक हर शैली में अपनी छाप छोड़ी. आशा भोसले के गाये हुए ऐसे कई गाने हैं जो आज भी युवा पीढ़ी के रील्स और शॉर्ट वीडियो में चलते हैं. ये गाने उनकी संगीत की अमर विरासत को प्रदर्शित करते हैं.

आशा भोसले का फैमिली ट्री 

आशा भोसले भारतीय संगीत में अपार योगदान के लिए प्रसिद्ध दिग्गज मंगेशकर परिवार से थीं, जिसके कई सदस्य प्रख्यात गायक और संगीतकार रहे हैं. उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी बड़ी पार्श्वगायिका रहीं और आज भी संगीत जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं. संगीत मंगेशकर बहनों को विरासत में मिला. आशा भोसले ने आठ दशकों से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में फिल्मों और एल्बमों के लिए गाने रिकॉर्ड किए और कई पुरस्कार अर्जित किए. आशा भोसले के माता-पिता दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती मंगेशकर थे. उनके भाई-बहनों में उनकी बहनें उषा मंगेशकर और मीना खादीकर, और भाई हृदयनाथ मंगेशकर शामिल थे.

आशा भोसले ने 1949 में 16 वर्ष की आयु में गणपतराव भोसले से विवाह किया था, लेकिन 1960 में उनका तलाक हो गया. बाद में उन्होंने 1980 में प्रसिद्ध संगीतकार आर.डी. बर्मन से विवाह किया और वे 1994 में उनकी मृत्यु तक साथ रहे. आशा भोसले के अपने पहले पति से तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो का निधन हो चुका है. 

यह भी पढ़ें:
https://indianews.in/entertainment/asha-bhosle-fell-in-love-at-16-married-lata-mangeshkars-secretary-in-her-first-marriage-900568/ 

MORE NEWS