Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Asha Bhosle Songs: किस सिंगर संग आशा भोसले ने गाए थे सबसे ज्यादा गाने, सॉन्ग्स का नंबर जान पकड़ लेंगे माथा

Asha Bhosle Songs: किस सिंगर संग आशा भोसले ने गाए थे सबसे ज्यादा गाने, सॉन्ग्स का नंबर जान पकड़ लेंगे माथा

Asha Bhosle Songs: कल 12 अप्रैल का दिन संगीत जगत के लिए काफी दुखद माना गया क्योंकि कल आशा भोसने का निधन हो गया. उन्होंने अपनी काफी पहचान बनाई और कई गाने गए. क्या आप जानते हैं कि आशा भोसले ने सबसे ज्यादा गाने किसके साथ गाए हैं-

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 13, 2026 11:01:26 IST

Mobile Ads 1x1

Asha Bhosle Career: भारतीय संगीत में आशा भोसले(Asha Bhosle) का नाम काफी मायने रखता था. उन्होंने अपनी मधुर आवाज से हर दौर के लोगों को खुश किया है. उनकी आवाज लोगों का दिल जीत लेती थी. जहां एक तरफ उनकी बड़ी बहन Lata Mangeshkar को शुरुआत में ही सफलता मिल गई थी, वहीं दूसरी ओर आशा भोसले को अपनी पहचान बनाने में काफी समय लग गया, उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा.
 
कल यानी 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. काफी समय से उनकी तबीयत खराब थी और वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी, वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके जाने से संगीत जगत में गहरा शून्य पैदा हो गया,ऐसा लग रहा है कि एक युग खत्म हो गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आशा भोसले ने अपने करियर में 100-200 नहीं 12000 से ज्यादा गाने गाए हैं और हर गाने में एक अलग रंग है जिसे सुन आप मदहोश हो जाएंगे.

 निजी जीवन की चुनौतियां

कम उम्र में लिया गया एक फैसला उनके जीवन पर गहरा असर डाल गया. महज 16 साल की उम्र में उन्होंने परिवार के विरोध के बावजूद गणपतराव भोसले से शादी कर ली. ये रिश्ता सुखद नहीं रहा और उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. घरेलू तनाव और संघर्षों का असर उनके करियर पर भी पड़ा, जिससे शुरुआती सालों में उनकी प्रगति धीमी रही. उसी दौरान लता मंगेशकर सफलता के शिखर पर पहुंच चुकी थीं, जिससे तुलना और भी चुनौतीपूर्ण हो गई.

 ओपी नय्यर के साथ नई पहचान

आशा भोसले के करियर में असली बदलाव तब आया जब उन्हें संगीतकार O. P. Nayyar का साथ मिला. ‘परिणीता’ और ‘बूट पॉलिश’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिलने लगी थी, लेकिन फिल्म ‘सीआईडी’ और फिर ‘नया दौर’ ने उनकी आवाज को मुख्यधारा में स्थापित कर दिया. इन फिल्मों के गानों ने लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और आशा को लीड सिंगर के रूप में पहचान दिलाई.

 रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी

ओ. पी. नय्यर के साथ उनकी जोड़ी संगीत इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों ने लगभग 60 फिल्मों में साथ काम किया और कुल मिलाकर 300 से ज्यादा गाने गाए. हर फिल्म में उनकी आवाज का जादू सुनाई देता था, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम दिलाया. अलग-अलग अंदाज चाहे रोमांटिक हो, चंचल या दर्दभरा हर शैली में उन्होंने खुद को साबित किया और संगीत की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी.

MORE NEWS