Live
Search
Home > मनोरंजन > Badshah Song Controversy: लुकआउट नोटिस के बाद छलका बादशाह का दर्द? वीडियो जारी कर मांगी माफी, बोले- ‘मेरा इरादा…’

Badshah Song Controversy: लुकआउट नोटिस के बाद छलका बादशाह का दर्द? वीडियो जारी कर मांगी माफी, बोले- ‘मेरा इरादा…’

'टटीरी' विवाद: हरियाणा पुलिस के कड़े एक्शन और लुकआउट नोटिस के बाद रैपर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी! हाथ जोड़कर वीडियो में मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 7, 2026 18:31:30 IST

Mobile Ads 1x1

सिंगर-रैपर बादशाह अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में हैं. हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है और लुकआउट नोटिस जारी किया है. विवाद बढ़ने पर सिंगर ने अब सामने आकर एक वीडियो जारी कर पूरी घटना के लिए माफी मांगी है.

बादशाह ने माफी मांगी

View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

इस मामले पर एक वीडियो जारी करते हुए बादशाह ने कहा,  ‘टटीरी के लिरिक्स की वजह से जो मैसेज गया है ख़ासकर कई लोगों को और हरियाणा के लोगों को उनके सेंटीमेंट को ठेस पहुँची है, रैपर बादशाह ने कहा कि मैं ख़ुद हरियाणा से हूँ, उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही प्राउड हरियाणवी हूँ. मेरा कोई ऐसा इरादा उद्देश्य नहीं था मैं किसी बच्चे महिला के बारे में ऐसी बेहुदी बात करूँ. यह लिरिक्स किसी बच्चे या फिर औरत के लिए नहीं था, ना मैं कभी ऐसा करूँगा, अगर किसी को भी उस लिरिक्स से ठेस पहुँची है तो मैं माफ़ी माँगता हूँ. मैं उम्मीद करता हूँ कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझ कर, मुझे माफ़ करोगे.’

पंचकूला पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया

इससे पहले, पंचकूला पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की थी और बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिससे उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके. इसके अलावा, पंचकूला पुलिस ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित वीडियो हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं. इस संबंध में साइबर पुलिस स्टेशन, सेक्टर 20, पंचकूला में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी नाबालिग लड़कियां अपने स्कूल बैग फेंककर पढ़ाई छोड़कर भाग रही हैं. ‘बादशाला’ (एक स्कूल) जैसे शब्दों का इस्तेमाल स्कूल और पढ़ाई के माहौल को गलत तरीके से दिखाता है. इसके अलावा, गाने में महिलाओं और लड़कियों के लिए आपत्तिजनक और अभद्र शब्द भी हैं.

शूटिंग के लिए सरकारी स्कूल का इस्तेमाल 

जांच में पता चला है कि बादशाह के नए गाने के वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज़ बस दिखाई गई है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या संबंधित डिपार्टमेंट से परमिशन ली गई थी। अगर गाने में बस का बिना परमिशन इस्तेमाल पाया गया, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सेक्शन 120-B के तहत कार्रवाई की जाएगी. गाने के वीडियो में एक सरकारी स्कूल भी दिखाया गया है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि वहां शूटिंग के लिए किसी अधिकारी से परमिशन ली गई थी या नहीं। अगर गाने में सरकारी स्कूल का बिना परमिशन इस्तेमाल पाया गया, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

MORE NEWS