Live
Search
Home > मनोरंजन > BAFTA Awards 2026: ‘बूंग’ की ग्लोबल गूंज, BAFTA 2026 में भारत को मिला बड़ा सम्मान

BAFTA Awards 2026: ‘बूंग’ की ग्लोबल गूंज, BAFTA 2026 में भारत को मिला बड़ा सम्मान

बाफ्टा अवार्ड्स 2026: ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा में मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ की चर्चा रही. इस भारतीय फिल्म ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 23, 2026 07:40:46 IST

Mobile Ads 1x1
BAFTA Awards 2026: इस वर्ष प्रतिष्ठित BAFTA Awards में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मणिपुरी भाषा की पहली फीचर फिल्म ‘बूंग’ ने सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में पुरस्कार अपने नाम किया है. खास बात यह रही कि इस साल यह पुरस्कार समारोह में नामांकित होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म थी. इसकी आधिकारिक घोषणा बाफ्टा के आधिकारिक पेज के जरिए की गई।

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा निर्देशित और विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर के साथ फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है, फिल्म में गुगुन किपगेन और बाला हिजाम हैं. फरहान अख्तर पुरस्कार लेने के लिए समारोह में मौजूद थे. फिल्म ‘बूंग’ में गुगुन किपगेन के अलावा बाला हिजाम, नेमेतिया नगंगबाम, जेनी खुरई, हामोम सदानंद,एंगम सनामतम, विक्रम कोचर, थौदम ब्रजबिधु और मोधुबाला थौदम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए.



बूंग की कुछ खास बातें

बूंग का प्रीमियर 2024 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में किया गया था और तब से इसे वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, एमएएमआई मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024, 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 सहित कई वैश्विक समारोहों में प्रदर्शित किया जा चुका है.

फिल्म की कहानी

बूंग फिल्म मणिपुर की घाटी में रहने वाले बोंग नाम के एक छोटे लड़के की कहानी है, जो अपनी माँ को एक उपहार देकर सरपराइज करना चाहता है. भोलेपन में, उसे लगता है कि अपने पिता को घर वापस लाना ही उसके लिए सबसे खास उपहार होगा. अपने पिता की तलाश उसे एक अनपेक्षित उपहार की ओर ले जाती है, एक नई शुरुआत की ओर.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > BAFTA Awards 2026: ‘बूंग’ की ग्लोबल गूंज, BAFTA 2026 में भारत को मिला बड़ा सम्मान

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 23, 2026 07:40:46 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS