Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘सरकार’ के प्यार में गिरफ्तार हुए राहुल बनर्जी, शादी-तकरार फिर…; बंगाली अभिनेता की दिलचस्प लव स्टोरी

‘सरकार’ के प्यार में गिरफ्तार हुए राहुल बनर्जी, शादी-तकरार फिर…; बंगाली अभिनेता की दिलचस्प लव स्टोरी

Rahul Arunoday Banerjee Love Story: बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. अब उनकी पत्नी संग लव स्टोरी चर्चाओं में है. प्यार, शादी और तलाक के बाद फिर एक हुए प्रियंका और राहुल. जानिए इनकी प्रेम कहानी.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 30, 2026 12:28:59 IST

Mobile Ads 1x1

Rahul Arunoday Banerjee and  Priyanka Sarkar Love Story: अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है. एक्टर की मौत शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से हुई. अभिनेती की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है. उनकी पत्नी प्रियंका सरकार से पहले उन्हें प्यार हुआ, फिर तलाक. इसके बाद दोनों फिर से एक हो गए. चलिए एक नजर डालते हैं कि इनकी लव स्टोरी पर. 

कब शुरू हुआ प्यार? 

राहुल अरुणोदय बनर्जी को प्रियंका सरकार से तब प्यार हो गया जब वह किशोरी थी. शुरुआत में प्रियंका ने फिल्मों में राहुल की हीरोइन बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. साल 2008 में आई फिल्म ‘चिरोदिनी तुमी जे अमर’ से दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्द ही असल जिंदगी के प्यार में बदल गई. कुछ साल डेटिंग करने के बाद, दोनों एक्टर्स ने एक गुपचुप तरीके से शादी कर ली. फिर साल 2013 में, उनके बेटे सहज का जन्म हुआ. 

फिर हुआ तलाक

प्रियंका सरकार ने बेटे को जन्म देने के बाद काम से ब्रेक ले लिया. बेटे के जन्म के एक साल बाद ही दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और मतभेद शुरू हो गए. इस वजह राहुल अरुणोदय और प्रियंका सरकार ने अलग रहने का फैसला लिया. फिर प्रियंका सकार ने अकेले ही अपने बच्चे का पालन-पोषण किया. साल 2018 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी भी डाली थी. 

एक-दूसरे के करीब आ गए राहुल-प्रियंका

तलाक की अर्जी डालने के बाद राहुल और प्रियंका के अफेयर्स की कई खबरें आने लगीं. लेकिन दोनों एक्टर्स ने अपने बेटे के खातिर फिर से साथ आने का फैसला लिया. 2022 से उन्हें कई कार्यक्रमों में साथ देखा जाने लगा. दिवंगत अभिनेता राहुल ने पुष्टि भी की थी उन्होंने तलाक का मुकदमा वापस लेने के लिए कदम भी उठाए थे. 

अभिनेता की कैसे हुई मौत?

जानकारी के अनुसार बीते रविवार यानी 29 मार्च को राहुल अरुणोदय बनर्जी अपने धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग में व्यस्त थे. शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए उन्हें समुद्र के पानी में जाना था. वहां मौजूद लोगों के अनुसार अभिनेता सीन पूरा करने के बाद पानी की ओर बढ़े, लेकिन उसके बाद काफी देर तक वह वापस नहीं आए और डूबने से उनकी मौत हो गई. 

MORE NEWS