भाग्यश्री का जन्मदिन: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री का आज जन्मदिन है. आज वो अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में आज उनसे जुड़े एक अनसुने किस्से की बात करते हैं. एक बार भाग्यश्री ने बताया था कि उनकी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फोटोग्राफर ने सलमान खान से बिना उनकी सहमति के उन्हें किस करने के लिए कहा था. सलमान खान ने मना कर दिया और उनसे इजाज़त लेने पर जोर दिया.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान और भाग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ में अभिनय किया था. ये दोनों अभिनेता अपने प्रोफेशनलिज्म के जाने जाते हैं.
‘मैंने प्यार किया’ से मशहूर हुई भाग्यश्री
भाग्यश्री जो मुख्य रूप से सलमान खान स्टारर ‘मैंने प्यार किया’ में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं. उसने एक बार अपने करियर की शुरुआत में हुई एक घटना के बारे में बताया था, जिसने उन पर बहुत गहरा असर डाला था. उनकी पहली फिल्म के पब्लिसिटी शूट के दौरान एक जाने-माने फोटोग्राफर ने उनकी सहमति लेने की जरूरत को नजरअंदाज करते हुए सलमान को उन्हें किस करने का सुझाव दिया था. लेकिन सलमान उनकी पसंद की इज्जत करने पर अड़े रहे, जो उस समय इंडस्ट्री में आम बात नहीं थी.
रोटी अल्लाह देता है, तुम नहीं ! जब सरोज खान ने सलमान खान के घमंड को पल भर में कर दिया था चूर
भाग्यश्री ने क्या कहा?
साल 2015 में भाग्यश्री ने रेडिफ के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि उस समय एक मशहूर फोटोग्राफर था. मैं उसका नाम नहीं लेना चाहती. वह एक पब्लिसिटी शूट करने आया था और कुछ हॉट और सिजलिंग तस्वीरें चाहता था. हम एक होटल में शूटिंग कर रहे थे. मुझे लगता है कि वह हॉलिडे इन या सन एन सैंड (दोनों जुहू, मुंबई में) था. उन्होंने आगे कहा कि वह फोटोग्राफर सलमान को मेरी जानकारी के बिना मुझे किस करने और शूट के दौरान मुझे कैसे पकड़ना है वगैरह-वगैरह कह रहा था. वे दोनों मुझे देख नहीं पा रहे थे और उन्हें पता नहीं था कि मैं सुन रही हूं.
सलमान खान ने किया इन्कार
सलमान ने फोटोग्राफर की बात मानने से मना करके सबको हैरान कर दिया. इसको लेकर भाग्यश्री ने बताया था कि सलमान ने फोटोग्राफर से पूछा कि क्या तुमने उससे पूछा है? उसने जवाब दिया, नहीं. इसके बाद फोटोग्राफर ने कहा कि उससे पूछने की क्या जरूरत है? तुम ही करो. आखिर यह तो बस एक शॉट है. इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि मैं ऐसा कुछ नहीं करने वाला. तुम पहले उनकी परमिशन लो. अगर वह कहती है कि ठीक है, तभी मैं करूंगा.
इसके अलावा, 2015 के एक इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने कहा था कि सलमान शुरू से ही हमेशा प्रोफेशनल और सम्मान करने वाले रहे हैं. वे अपनी पहली फिल्म सूरज बड़जात्या की 1989 की हिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन कपल्स में से एक बन गए, जिससे उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई.