Live
Search
Home > मनोरंजन > बेटे ‘काजू’ के दर्द को देख फफक-फफक कर रो पड़ी भारती सिंह, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

बेटे ‘काजू’ के दर्द को देख फफक-फफक कर रो पड़ी भारती सिंह, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने छोटे बेटे 'काजू' के टीकाकरण के दौरान अस्पताल में बेहद भावुक हो गई. बेटे को इंजेक्शन लगने पर उसके रोने की आवाज सुनकर भारती खुद को रोक नहीं पाई और फूट-फूटकर रोने लगी. सोशल मीडिया पर उनकी इस ममता को देखकर फैंस भी काफी भावुक हो रहे है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 14, 2026 19:40:04 IST

Mobile Ads 1x1
दुनिया भर को अपनी कॉमेडी से लोटपोट करने वाली भारती सिंह आज खुद अपने आंसू नहीं रोक पाई.  भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने व्लॉग (Vlog) के जरिए अपनी निजी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती है.  उनके हालिया वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है, जिसमें एक मां की ममता और अपने बच्चे के प्रति फिक्र साफ नजर आ रही है. 

 

अस्पताल पहुंचते ही बढ़ गई थी घबराहट

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपने छोटे बेटे ‘काजू’ को लेकर अस्पताल पहुंचती है.  काजू को रूटीन वैक्सीनेशन यानी टीका लगना था.  भारती क्लिनिक पहुंचते ही काफी बेचैन और तनाव में दिखने लगी थी.  एक मां होने के नाते उन्हें पहले से ही इस बात का डर सता रहा था कि सुई लगने पर उनके नन्हे से बेटे को कितना दर्द होगा. 

 

बेटे की चीख सुन रो पड़ीं भारती

जब टीका लगाने का समय आया, तो भारती की हालत देखकर उनके पति हर्ष और डॉक्टर ने उन्हें कमरे से बाहर जाने को कहा.  वे जानते थे कि भारती अपने बच्चे को रोते हुए या दर्द में नहीं देख पाएंगी.  जैसे ही कमरे के अंदर से काजू के रोने की तेज आवाज आई, बाहर खड़ी भारती का दिल टूट गया.  वह वहीं अस्पताल के गलियारे में दीवार का सहारा लेकर फूट-फूटकर रोने लगीं.  उनकी आंखों से लगातार आंसू गिर रहे थे और वह बार-बार बस अपने बेटे की फिक्र कर रही थी. 
 

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे है साथ

भारती का यह भावुक रूप देख उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए है.  इंटरनेट पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है.  लोग भारती की तारीफ करते हुए कह रहे है कि वह भले ही कितनी बड़ी सेलिब्रिटी क्यों न हों, लेकिन अपने बच्चे के लिए वह भी एक आम मां जैसी ही है कमेंट्स में लोग उन्हें एक ‘पजेसिव’ और ‘बेहद केयरिंग मां’ कह रहे है और उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > बेटे ‘काजू’ के दर्द को देख फफक-फफक कर रो पड़ी भारती सिंह, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 14, 2026 19:40:04 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS