Bhojpuri Actress Monalisa: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के यादगार पलों को लोगों के साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि बिग बॉस सीजन 10 में उनकी शादी हुई थी. जिस समय पर वो बिग बॉस 10 में गई थीं, वो उस समय एक्टर विक्रम सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं. उन्होंने शो में कई बार विक्रम को याद करते हुए आंसू बहाए. उनके इस प्यार को देखते हुए मेकर्स ने एक प्लानिंग बनाई, जिससे उनकी टीआरपी भी बूस्ट हो सके. मेकर्स ने शो में ही उनकी शादी कराने का फैसला ले लिया.
नेशनल टीवी पर हुई शादी पर मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि मेकर्स ने उन्हें बताए बिना उनकी शादी की प्लानिंग कर ली थी. उन्होंने अपनी शादी को बेस्ट यादगार मोमेंट बताया. उन्होंने बताया कि जब वो बिग में थीं, तो बाहर की दुनिया से अलग थीं. वो इस बात से बिल्कुल बेखबर थीं कि बाहर उनकी शादी को लेकर प्लानिंग चल रही थीं. मेकर्स ने विक्रांत को कॉन्फिडेंस में लिया और उसे कॉन्टेक्ट कर शादी का प्रस्ताव रखा.
मेकर्स को था डाउट
मोनालिसा ने इंटरव्यू में बताया कि मेकर्स को उनकी तरफ से शादी के फैसले को लेकर डाउट था. उन्हें लग रहा था कि मोनालिसा शादी के प्रपोजल को ठुकरा देगी. मेकर्स ने विक्रांत से पूछा कि कहीं मोनालिसा को ये टाइम अजीब लगे और लाखों लोगों के सामने पर्सनल कमिटमेंट्स के कारण वो इससे इनकार कर दें. इस पर विक्रांत ने कहा कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी. उन्होंने मेकर्स को भरोसा दिलाया कि वे ऐसा नहीं करेंगी.
मेकर्स ने दिया सरप्राइज
इसके बाद मेकर्स ने उन्हें सरप्राइज दिया और विक्रांत बिग बॉस 10 के सेट पर पहुंचे. इसके बाद साल 2017 में विक्रांत और मोनालिसा ने खुशी-खुशी शादी कर ली. अब वो साथ में खुश हैं. दोनों पति पत्नी को रियलिटी से द 50 में भी दिखे. दोनों के बीच झगड़ा हुआ और लोगों ने दोनों के बीच तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दीं. हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि हर कपल में झगड़ा होता है. इसका मतलब ये नहीं कि दोनों में तलाक होने वाला है.