Live
Search
Home > मनोरंजन > मुझे गलत तरीके से छुआ…जब गुस्साए सिंगर ने डांसर को स्टेज से उठाकर नीचे पटका, मचा बवाल; फिर गायक ने दी सफाई

मुझे गलत तरीके से छुआ…जब गुस्साए सिंगर ने डांसर को स्टेज से उठाकर नीचे पटका, मचा बवाल; फिर गायक ने दी सफाई

Viral Video: बिहार से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जब स्टेज शो के दौरान भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने एक डांसर को उठाकर मंच से फेंक दिया. जानिए पूरा मामला.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-03-16 16:02:53

Mobile Ads 1x1

Bhojpuri Singer Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन कुछ ना कुछ बवाल होता रहता है. अब बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जहां भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने इवेंट के दौरान ही एक डांसर को उठाकर स्टेज से बाहर फेंक दिया है. हालांकि, जब वीडियो वायरल हुआ, तो गायक ने वीडियो बनाकर इसपर सफाई दी है. 

कब और कहां की है घटना?

यह वायरल वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर थाना के मौना गांव का है. यह पूरा मामला बीते 11 मार्च का है, जहां अशोक यादव की बहन की शादी के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी कलाकार धनंजय शर्मा ने एक महिला डांसर को उठाकर अचानक स्टेज से नीचे फेंक दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा पहले महिला डांसर को स्टेज पर दौड़ाते हैं, फिर स्टेज पर गिराते हैं ओर उठाकर स्टेज से नीचे फेंक देते हैं. फिर वहां मौजूद भीड़ डांसर को उठाने का प्रयास करती है. वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स ने कलाकार के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई और इसे महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार करार दिया. इतना ही नहीं, कई यूजर्स ने तो बिहार पुलिस के आधिकारिक को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की. 

गायक ने दी सफाई

जब मामला ज्यादा बढ़ने लगा तो भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने सफाई दी. उन्होंन इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है. सिंगर अनुसार, गाना गाने के दौरान महिला डांसर ने उन्हें पैर से मार दिया था, जिसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया स्वरूप ऐसा किया. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया, ‘मैं हमेशा महिलाओं का सम्मान करता हूं. तथ्यों को जाने बिना लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं.’

डांसर ने क्या कहा?

महिला डांसर चंदा ने अपने बयान में कहा कि स्टेज पर जो कुछ भी हुआ, वह आपसी हंसी-खेल का हिस्सा था और उन्हें कलाकार से कोई शिकायत नहीं है.

पुलिस ने इस मामले पर क्या जानकारी दी?

मामले की पुष्टि करते हुए सरैया एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने बताया, ‘हमें महिला डांसर का वीडियो बयान प्राप्त हुआ है, जिसमें वह किसी भी तरह की शिकायत से इनकार कर रही हैं और इसे आपसी सहमति से किया गया मजाक बता रही हैं. अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. यदि भविष्य में कोई लिखित आवेदन मिलता है, तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’

MORE NEWS